फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jam on underpass, e-rickshaw carrying injured got stuck for quarter of an hour

Kanpur News: अंडरपास पर जाम, पौन घंटे फंसा रहा घायल को लेकर जा रहा ई-रिक्शा

Sat, 02 Mar 2024 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 02 Mar 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Jam on underpass, e-rickshaw carrying injured got stuck for quarter of an hour
रूरा। बारिश के बीच रूरा अंडरपास पर दोपहर 12 बजे के करीब जाम लग गया। इसी बीच वीरपुर नकसिया मार्ग पर घायल हुए एक वृद्ध को लेकर सीएचसी जा रहा ई-रिक्शा जाम में फंस गया। करीब पौन घंटे घायल तड़पता रहा। लोगों के पुलिस बुलाने पर उसे आगे निकाला जा सका। इसके बाद दोपहर दो बजे यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम वीरपुर नकसिया निवासी हरिश्चंद्र (55) गांव से बेटे रविकांत के साथ बाइक से रूरा जा रहे थे। गांव के पास बारिश में फिसल कर बाइक गिर गई। हादसे में हरिश्चंद्र घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पिता को बेटा व परिवार के लोग ई-रिक्शा से लेकर रूरा अस्पताल आ रहे थे। 12:15 बजे के करीब अंडर पास पहुंचने पर उनका ई-रिक्शा जाम में फंस गया। इसी बीच कई वाहन आगे पीछे आकर फंस गए। परिवार के लोग वाहन सवारों से रास्ता दिए जाने की गुहार लगाते रहे। कुछ लोगों ने अपने वाहन किनारे कर रास्ता दिया। मगर जाम काफी दूर था। इससे ई-रिक्शा आगे नहीं बढ़ सका। घायल को तड़पता देख लोगों ने रूरा पुलिस को जानकारी दी। इस पर रूरा थाने के उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। आगे फंसी एक बोलेरो व अन्य वाहन हटवाए। बेतरतीब ढंग से आकर खड़े हुए वाहनों को हटवाया। दोपहर एक बजे के करीब ई-रिक्शा निकलवा कर अस्पताल भिजवाया। इसके बाद अन्य वाहन बारी बारी से हटवाए। इस दौरान करीब दो घंटे जाम लगा रहा। दोपहर दो बजे के बाद स्थिति सामान्य हुई। थानाध्यक्ष देवनारायण द्विवेदी ने बताया कि घायल वृद्ध को उपचार हेतु सीएचसी भेजा गया है जहां से जिला अस्पताल भेजा गया है। अंडर पास पर जाम न लगे, इसके लिए होमगार्ड तैनात किए गए हैं। बारिश की वजह से कुछ लोग भीगने से बचने के लिए अंडरपास के नीचे खड़े हो गए थे। इससे जाम की स्थिति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed