फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jam on the new Ganga bridge for three hours problems increased due to narrow road and hurry

Kanpur: नवीन गंगा पुल पर तीन घंटे तक जाम, मार्ग सकरा होने और जल्दबाजी से बढ़ी दिक्कतें, ट्रैफिक पुलिस रही नदारद

Thu, 16 Jan 2025 12:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 16 Jan 2025 12:17 PM IST
सार

Kanpur News: नवीन गंगा पुल पर मार्ग सकरा होने और जल्दबाजी के चक्कर में लंबा जमा लग गया। पुल मार्ग से लेकर राजधानी मार्ग सब्जी मंडी तक करीब डेढ़ किलोमीटर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

विज्ञापन
Jam on the new Ganga bridge for three hours problems increased due to narrow road and hurry
नवीन गंगा पुल पर तीन घंटे तक जाम - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर-उन्नाव को जोड़ने वाले नवीन गंगा पुल पर गुरुवार सुबह मार्ग सकरा होने और जल्दबाजी में निकलने के चक्कर में भीषण जाम लग गया। इससे राहगीरों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। वहीं, तीन घंटे तक लगे जाम के कारण नौकरी पेशा करने वाले लोग परेशान रहे। स्कूली बच्चे भीषण ठंड के बीच घंटों सड़क पर खड़े रहे। जाम में फंसे लोग स्थानीय व यातायात पुलिस को कोसते रहे।

विज्ञापन

जाम लगने के एक घंटे बाद कोतवाली पुलिस पहुंची और किसी तरह से जाम खुलवाया। बता दें कि शुक्लागंज से कानपुर जाने वाले वाहनों की संख्या सुबह पीक अवर्स में अधिक रहती है। पुल मोड़ के पास मार्ग सकरा होने से कई बड़े वाहन फंसने लगते हैं। गुरुवार सुबह  भी यही हुआ, जिससे लोग जल्दबाजी में निकलने लगे और जाम लगता चला गया। 

विज्ञापन

कई बच्चों का स्कूल भी छूट गया
वहीं, मनोहर नगर मोड़ से भी उल्टी दिशा से कई वाहन सवार जल्दबाजी में घुस गए। इससे वाहनों की लंबी कतार पुल मार्ग से लेकर राजधानी मार्ग सब्जी मंडी तक करीब डेढ़ किलोमीटर तक लग गई। जाम के कारण कई स्कूली बच्चे ठंड के बीच सड़क पर खड़े रहे। कई बच्चों का स्कूल भी छूट गया। वहीं, नौकरी पैसा को जाने वाले लोगों को लेट लतीफी हुई।

जाम में दो प्राइवेट एंबुलेंस भी फंसी
जाम में फंसे लोग स्थानीय प्रशासन के साथ पुलिस को कोसते दिखे। लोगों का कहना रहा कि सुबह शाम पीक आवर्स में यातायात और स्थानीय पुलिस की अगर मौजूदगी रहे, तो जाम नहीं लगेगा। आज भी जाम लगने के एक घंटे  बाद पुलिस पहुंची। जाम में दो प्राइवेट एंबुलेंस भी फंसी रहीं, जिन्हें पुलिस ने किसी तरह से निकलवाया। सुबह नौ बजे से लगा जाम दोपहर 12 बजे तक खुल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed