{"_id":"661c2666c1aab8e63405e134","slug":"jam-on-kanpur-etawah-highway-during-ambedkar-yatra-kanpur-news-c-220-1-akb1003-111325-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आंबेडकर यात्रा के दौरान कानपुर-इटावा हाईवे पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आंबेडकर यात्रा के दौरान कानपुर-इटावा हाईवे पर लगा जाम
Mon, 15 Apr 2024 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 15 Apr 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। आंबेडकर जयंती में शोभायात्रा के दौरान कानपुर-इटावा हाईवे पर रविवार दोपहर जाम की स्थिति बन गई। चिलचिलाती धूप में लोगों को खड़े होकर परेशान होना पड़ा।
कानपुर से इटावा जाने वाली रोड पर दोपहर 12:50 बजे रनियां हाईवे से गजनेर जाने वाले रोड पर आंबेडकर जयंती पर शोभा निकाली जा रही थी। इस वजह से कानपुर से इटावा जाने वाले हाईवे की लेन जाम हो गई। रनियां स्थित एक होटल के सामने से लेकर गजनेर सरवनखेड़ा मोड़ तक करीब आधा किमी तक लंबा जाम लग गया। इस दौरान मैजिक, ऑटो, कार, भारी वाहन फंसे रहे। मैजिक में सिकंदरा निवासी सुनीता देवी की पांच साल की बेटी बैठी थी। मैजिक में ओवरलोड सवारी होने की वजह से गर्मी से लोग परेशान रहे। कई यात्री तो वाहन से उतर कर दुकानों में पानी लेने के लिए पैदल चल दिए। करीब 20 मिनट जाम लगने के बाद यात्रा हाईवे का डिवाइडर फांद कर इटावा से कानपुर की तरफ वाली लेन पर पहुंची। वहां भी करीब 10 मिनट जाम की स्थिति रही। यातायात निरीक्षक रामगोविंद ने बताया कि आंबेडकर यात्रा का जुलूस निकल रहा था, लेकिन हाईवे में यातायात चालू था। कुछ वाहन फंस-फंस कर निकले, जाम की स्थिति नहीं रही।