{"_id":"59ec9b4e4f1c1bd9538b8925","slug":"jam-because-of-cm-s-fleet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम तो निकले लेकिन लोग फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम तो निकले लेकिन लोग फंसे
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
‘मेरे भ्रमण के दौरान न कहीं कारपेट बिछेगा, न गुलदस्ते भेंट किए जाएंगे। मेरी फ्लीट (काफिले) के लिए मुख्य मार्गों (हाईवे) का यातायात भी नहीं रोका जाएगा।’ ये बातें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद संभालने के कुछ ही दिन बाद अधिकारियों को बाकायदा इस पर अमल करने के निर्देश दिए थे लेकिन उनकी इस मंशा पर कितना अमल हो रहा है इसकी बानगी रविवार को बुंदेलखंड में मुख्यमंत्री के भ्रमण में साफ उजागर हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस ने बैरीकेडिंग लगाकर हाईवे रोक दिया
डेमो पिक
हमीरपुर में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम कुछेछा स्थित महिला डिग्री कालेज परिसर में था। महाविद्यालय के सामने ही सागर-कानपुर नेशनल हाईवे है। मुख्यमंत्री को सुबह करीब 9 बजे यहां आना था। उनके आने के समय से कुछ पहले ही पुलिस ने बैरीकेडिंग लगाकर हाईवे रोक दिया। हाईवे को रोक देने से दोनों तरफ यात्री बसों, परिवार व बच्चों से भरे छोटे निजी वाहन, छोटी गाड़ियां, समाजवादी एंबुलेंस और बड़ी संख्या में दुपहिया वाहन पर सवार लोग फंसे और धूप में बिलबिलाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की फ्लीट गुजर जाने और हेलीकाप्टर उड़ जाने के बाद भी देर तक हाईवे बंद रखा गया
डेमो पिक
महाविद्यालय परिसर से मुख्यमंत्री की फ्लीट गुजर जाने और हेलीकाप्टर उड़ जाने के बाद भी देर तक हाईवे बंद रखा गया। जब शुरू हुआ तो घंटों जाम लगा रहा। यहीं स्थिति दोपहर बाद मुख्यमंत्री के चरखारी (महोबा) आगमन पर रही। इस बाबत मंडल से लेकर जिला स्तर तक कोई भी पुलिस या प्रशासन का अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हुआ। उधर, जाम से परेशान लोग व्यवस्था को कोसते रहे और मुख्यमंत्री की थोथी घोषणा पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं व्यक्त करते रहे। इस दौरान भारी वाहनों को घाटमपुर से चौडगरा व कबरई महोबा से चिल्लाघाट बांदा होकर निकाला गया।
