फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jam and Ganga cleaning issue in Congress manifesto for UP assembly elections of 2022

2022 के यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र में जाम और गंगा सफाई का मुद्दा

Sat, 29 Feb 2020 10:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 29 Feb 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
Jam and Ganga cleaning issue in Congress manifesto for UP assembly elections of 2022
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कानपुर के ज्वलंत मुद्दों को मेनिफेस्टो में जगह देने के लिए शनिवार को खलासी लाइन के हरिहरनाथ शास्त्री भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की घोषणा पत्र समिति ने बैठक की।
विज्ञापन


इसमें कानपुर के जाम और गंगा की सफाई के मुद्दे को मेनिफेस्टो में शामिल करने के सुझाव दिए गए। कमेटी के प्रभारी रोहित चौधरी की अगुवाई में आई टीम के सदस्यों में अतुल चतुर्वेदी, मनीष मिश्रा, डॉ. पंकज, लेनी जाधव, अमित सिंह ने सुझाव लिए।
विज्ञापन


इसमें लोगों ने जाम की समस्या उठाने और उसके निस्तारण की कार्र्ययोजना बनाने को कहा। जीटी रोड पर लगने वाले जाम की प्रमुख वजह अनवरगंज से मंधना के बीच रेलवे लाइन को हटाकर पनकी से मंधना को जोड़ने के प्रस्ताव को शामिल करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा भाजपा सरकार की नमामि गंगे योजना के बावजूद गंगा के साफ न होने और कांग्रेस सरकार बनने पर इस दिशा में मजबूती से काम करने का वादा करने को शामिल करने को कहा गया है। श्रमिक कालोनियों के नियमितीकरण और वहां रहने वालों को मालिकाना हक देने, सोसाइटी क्षेत्र के बेटरमेंट के लिए काम करने का सुझाव दिया गया। शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि रविवार को भी कमेटी दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक लोगों से सुझाव लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed