{"_id":"5f359d368ebc3e3ca40a0b6b","slug":"jam-akbarpur-news-knp5767700123","type":"story","status":"publish","title_hn":"झींझक क्रासिंग के पास ईंट लदा ट्रैक्टर फंसने से दो घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झींझक क्रासिंग के पास ईंट लदा ट्रैक्टर फंसने से दो घंटे लगा जाम
विज्ञापन
झींझक रेलवे क्रासिंग पर लगे जाम में फंसी एसडीएम की गाड़ी।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक। दिल्ली-हावड़ा रेलवे रूट के झींझक क्रासिंग के पास सिकंदरा-रसूलाबाद रोड पर ओवरब्रिज के लिए निर्माणधीन पिलर के गड्ढे में गुरुवार को ईंट लदा ट्रैक्टर फंस गया। इससे दो घंटे जाम लगा रहा। एसडीएम डेरापुर की गाड़ी भी जाम में फंसी रही। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर हटाया गया। इसके बाद जाम खुल सका।
झींझक रेलवे क्रासिंग के पास उत्तर प्रदेश सेतु निगम द्वारा निर्माणधीन ओवरब्रिज के लिए पिलर खुदाई का काम हो रहा है। बरसात के कारण वहां पड़ी मिट्टी सड़क पर कीचड़ में तब्दील हो गई है। सर्विस लेन भी नहीं बनाई गई है। गुरुवार दोपहर मंगलपुर की तरफ से ट्रैक्टर र्में इंट लादकर क्रासिंग की ओर जा रही ट्रैक्टर ट्राली दोपहर 12 बजे फंस गई। इससे सड़क पर जाम लग गया। तभी डेढ़ बजे एसडीएम डेरापुर आरके राजबंशी की गाड़ी भी जाम में फंस गी। उनके अर्दली ने फंसे ट्रैक्टर को लोगों की मदद से निकलवाया। इसके बाद दो बजे जाम खुल सका। जाम में फंसने के कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
सेतु निगम के जेई सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने का सूचना बोर्ड नगर के दोनों तरफ लगाया गया है। विद्युत लाइन शिफ्ट न होने के कारण सर्विस लेन निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। जेई विद्युत सचिन यादव ने बताया कि लाइन शिफ्टिंग का टेंडर कानपुर से होना है। टेंडर होते ही लाइन शिफ्ट करा दी जाएगी।
विज्ञापन
घायल होने पर जेई के खिलाफ तहरीर
झींझक रेलवे क्रासिंग के पास ओवरब्रिज पिलर के गड्ढे के पास कीचड़ में बाइक फिसलने से युवक घायल हो गया। उसने सेतु निगम के जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को मंगलपुर थाने में तहरीर दी है।
मुंडेरा निवासी शैलेंद्र कुमार ने मंगलपुर पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गुरुवार की दोपहर वह रेलवे फाटक पार कर जा रहा था। तभी कीचड़ में उसकी बाइक फिसलकर सेतु निगम की मशीन से टकरा कर गिर गई। बाइक टूटने के साथ ही उसके चोट आई है। सेतु निगम के अधिकारियों ने कार्य में लापरवाही करते हुए सर्विस लेन का भी निर्माण नहीं किया। इससे लोगों की जान खतरे में है। मंगलपुर थाना प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर जांच की जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।