फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jam after woman's death

बोलेरो ने बर्तन धो रही महिला को रौंदा, गांव में तनाव

Thu, 07 Sep 2017 05:42 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 07 Sep 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
Jam after woman's death
डेमो पिक

विज्ञापन
हुसैनगंज में घर के अंदर घुसी बोलेरो ने दलित महिला को कुचला मौत। गुस्साए लोगों ने को सड़क पर रखकर जाम लगाया हंगामा कई थानों की फोर्स पहुंची। महिला घर के बाहरी हिस्से में बर्तन मांज रही थी। फतेहपुर ‌ज‌िले के हुसैनगंज में तेज रफ्तार बोलेरो बेकाबू होकर घर के बाहरी ‌ह‌िस्से में घुस गई। गाड़ी ने महीला को कुचल ‌द‌िया। मह‌िला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुचाया गया। मह‌िला ने इलाज के दौरान दम तोड़ ‌द‌िया। आक्रोश‌ित ग्रामीणों ने बोलेरो में तोड़फोड़ कर जमरावा ल‌िंक रोड पर जाम लगा ‌द‌िया।
जमरावा गांव की 45 वर्षीय सूरजकली पत्नी ‌इंद्रपाल घर के बाहर बर्तन धो रही थी। इसी दौरान गांव में अपनी ‌र‌िश्तेदारी में आया ‌युवक बोलेरो चला रहा था। उसने तेज रफ्तार गाड़ी पर ‌न‌ियंत्रण खो द‌‌िया। ‌ज‌िससे बोलेरो म‌ह‌िला को कुचलते हुए मकान से जा टकराई। म‌‌ह‌िला की मौत की खबर के बाद ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन में तो़ड़फोड़ कर गाड़ी चालक के ‌र‌िश्तेदार के घर को घेर ‌ल‌िया। दोनों गुटों के लोगों में काफी कहासुनी हुई। ज‌िसके बाद गांव में तनाव बढ़ गया। गांव वालों ने जमरावा ‌ल‌िंक रोड पर दो घंटे तक शव को रखकर जाम लगाए रखा। ‌स्थ‌ित‌ि ब‌िगड़ती देख कई थानों की पु‌ल‌िस बुलाई गयी। 
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुल‌िस फोर्स ने ‌स्थ‌ित‌ि को काबू पाया। ‌ज‌िला प्रशासन ने पीड़ीत पक्ष को सरकारी मदद और कार्रवाई करने का आश्वासन द‌िया। हांलाक‌ि गांव ‌की स्थ‌ित‌ि तनावपूर्ण देखते हुए पु‌‌ल‌िस और पीएसी को तैनात कर द‌िया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed