{"_id":"6400351db8946b3b5f0116a3","slug":"jalaun-youth-committed-suicide-due-to-unknown-reasons-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फंदा लगाकर जान दी, शव लटकता देख परिजनों के होश उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फंदा लगाकर जान दी, शव लटकता देख परिजनों के होश उड़े
Thu, 02 Mar 2023 11:08 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 02 Mar 2023 11:08 AM IST
सार
यूपी के जालौन जिले में युवक की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जालौन जिले में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने घर के कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने जब उसके कमरे में शव लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उमरार खेरा निवासी बाबू का 17 वर्षीय पुत्र रघुवीर बुधवार रात अपने कमरे में सोने की कहकर चला गया।
विज्ञापन
इसके बाद रस्सी का फंदा बनाकर उसमें अपने जीवन में समाप्त कर ली। परिजनों ने बताया कि उसने 12वीं की परीक्षा पास कर ली थी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन