फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Samples of doodh barfi, samosa, and milk cake were collected.

Jalaun News: दूध बर्फी, समोसा और मिल्क केक के नमूने लिए

Fri, 23 Oct 2026 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Samples of doodh barfi, samosa, and milk cake were collected.
फोटो - 04 दुकान में नमूना भरते खाद्य विभाग की टीम। विभाग - फोटो : Organiser
उरई। खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को टीम ने कालपी तहसील के गणेशगंज और इटौरा में मिठाई की दुकानों पर पहुंचकर दूध बर्फी, समोसा और मिल्क केक के नमूने लिए। वहीं, झांसी-कानपुर हाईवे स्थित एक रेस्टोरेंट के निरीक्षण में कमियां मिलने पर संचालक को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय डॉ. सीआर प्रजापति के नेतृत्व में गठित टीम ने कालपी के गणेशगंज स्थित रग्घुमल स्वीट्स एंड नमकीन से दूध बर्फी और समोसे के नमूने लिए। इसके बाद टीम इटौरा स्थित श्रीजी स्वीट्स पहुंची जहां से मिल्क केक का नमूना संग्रहित किया गया। इसके अलावा झांसी-कानपुर हाईवे स्थित श्री महादेव रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। यहां मिली कमियों के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 55 के तहत नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश प्रसाद, कन्हैया लाल यादव और अनिल कुमार कटियार शामिल रहे। सहायक आयुक्त डॉ. प्रजापति ने बताया कि जनपद में शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed