फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   20,999 voters will cast their ballots today for the graduate constituency election.

Jalaun News: स्नातक निर्वाचन के लिए आज 20,999 मतदाता करेंगे वोट

Fri, 23 Oct 2026 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
20,999 voters will cast their ballots today for the graduate constituency election.
फोटो - 23 मतपत्र लेकर जातीं पोलिंग पार्टिंयां। संवाद - फोटो : ARchive
उरई। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन के लिए शुक्रवार को जिले में मतदान होगा। जिले के 20,999 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए 24 केंद्रों पर 33 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए 470 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


जिले में बृहस्पतिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी समीर की मौजूदगी में निर्वाचन कार्यालय से 33 पोलिंग पार्टियों को निर्धारित मतदान स्थलों के लिए रवाना किया गया। निर्वाचन व्यवस्था की निगरानी के लिए पांच जोनल मजिस्ट्रेट और 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। प्रत्येक मतदेय स्थल पर पीठासीन अधिकारी समेत चार मतदान अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 33 माइक्रो आब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


मामूली गलती पर नहीं रोकेंगे मतदान

मतदाता सूची में नाम या अन्य विवरण में मामूली लिपिकीय अथवा मुद्रण संबंधी त्रुटि होने पर किसी मतदाता को मतदान से वंचित नहीं किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी समीर ने बताया कि मतदाता की पहचान अनुमन्य दस्तावेजों या सूची में दर्ज अन्य विवरणों के आधार पर सुनिश्चित होने पर उसे मतदान की अनुमति दी जाएगी। संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान केंद्र वाले सरकारी भवनों में रहेगा अवकाश

मतदान के मद्देनजर जिन सरकारी भवनों में मतदान केंद्र बनाए गए हैं, वहां 23 अक्तूबर को मतदान कार्य के अलावा अन्य सभी काम बंद रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। जिले में उरई, कालपी, कोंच, जालौन, माधौगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में 24 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

प्रशासन ने मतदाताओं से निर्धारित समय के भीतर मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।

फोटो - 23 मतपत्र लेकर जातीं पोलिंग पार्टिंयां। संवाद

फोटो - 23 मतपत्र लेकर जातीं पोलिंग पार्टिंयां। संवाद- फोटो : ARchive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed