फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Young girl jumps from e-rickshaw upon seeing her maternal uncle; crushed to death by the wheels

जालौन: मामा को देख ई-रिक्शा से कूदी मासूम, पहिये से कुचलकर मौत, मचा कोहराम

Sat, 31 Oct 2026 10:02 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 31 Oct 2026 10:02 PM IST
सार

मासूम की पहिये से कुचलकर मौत हो गई। बच्ची मां और भाई-बहनों के साथ ननिहाल जा रही थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Jalaun: Young girl jumps from e-rickshaw upon seeing her maternal uncle; crushed to death by the wheels
सिद्धि अग्रवाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ननिहाल जाते समय रास्ते में मामा को देखकर चार वर्षीय मासूम सिद्धि अग्रवाल उत्साह में चलते ई-रिक्शा से कूद गई। इसी दौरान वह ई-रिक्शा के पिछले पहिये की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने ग्वालियर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


कस्बे के जवाहर नगर निवासी पंकज अग्रवाल की पत्नी रुचि अग्रवाल शनिवार को अपने चार बच्चों के साथ ई-रिक्शा से गौखले नगर स्थित मायके जा रही थीं। रास्ते में बजरिया शंकर जी मंदिर के पास स्थित अपने भाई की दुकान पर रुचि के भाई रोहित अग्रवाल मौजूद थे। मामा को देखते ही चार वर्षीय सिद्धि खुशी से उछलने लगी और चलते ई-रिक्शा से कूद गई। इसी दौरान वह ई-रिक्शा के पिछले पहिये की चपेट में आ गई और पहिया उसके ऊपर से निकल गया।
विज्ञापन


हादसे में गंभीर रूप से घायल सिद्धि को मां ने तत्काल कस्बे के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। सिद्धि की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घर में मातम पसरा है। मासूम अपने पीछे दो भाई तेजस और विनायक तथा बहन गौरी को छोड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed