{"_id":"6921a55b95a9190c88025930","slug":"jalaun-woman-dies-in-gujarat-maternal-family-accuses-in-laws-of-murder-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: महिला की गुजरात में मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: महिला की गुजरात में मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप
Sat, 22 Nov 2025 05:38 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 22 Nov 2025 05:38 PM IST
विज्ञापन
रंजना कुशवाहा की फाइल फाइल व गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
महिला की गुजरात में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार की शाम को जब उसका शव गांव पहुंचा तो मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि ससुरालीजन शादी के बाद से ही उनकी बेटी को परेशान कर रहे थे। रेढ़र थाना क्षेत्र के बरगुवां गांव निवासी अजय कुशवाहा पत्नी रंजना (28) के साथ तीन साल से गुजरात में रहकर पानी पूरी का धंधा करता है।
विज्ञापन
गुरुवार को उसकी पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार को जब उसका शव गांव पहुंचा तो सूचना पर कुठौंद थाना क्षेत्र के बरियापुर गांव निवासी मृतका के पिता एवरन कुशवाहा पहुंचे और ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया। बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी 2021 में अजय के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसे अतिरिक्त दहेज व अन्य चीजों से परेशान कर रहे थे। गुजरात से उसकी बेटी उसे लगातार फोन पर भी जानकारी देती थी कि उसके साथ प्रतिदिन ससुरालीजन मारपीट करते हैं। आरोप है कि गुरुवार को सभी ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। बताया कि उसके दो बच्चे अनिकेत व हर्ष हैं। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन