{"_id":"69dcd276129404ae5d08216a","slug":"jalaun-woman-brutalized-by-thugs-she-and-her-son-mercilessly-beaten-incident-caught-on-cctv-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: महिला संग दबंगों ने की क्रूरता, बेटे सहित बेरहमी से पीटा, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: महिला संग दबंगों ने की क्रूरता, बेटे सहित बेरहमी से पीटा, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
Mon, 13 Apr 2026 04:55 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 13 Apr 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
घटना सीसीटीवी में कैद
- फोटो : वीडियो ग्रैब्स
कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़ी दुबे गांव में दबंगों की दबंगई का मामला सामने आया है। यहां एक महिला और उसके पुत्र के साथ कुछ लोगों ने जमकर मारपीट कर दी। हैरानी की बात यह है कि इस मारपीट में एक महिला भी शामिल रही, जिसने पीड़िता के साथ अभद्रता करते हुए उसे पीटा। घटना का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दबंग महिला और उसके बेटे को घेरकर मार रहे हैं।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने जालौन कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन