फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Woman attendant injured after being hit with a spoon for asking for khichdi

Jalaun: मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज के लिए खिचड़ी मांगने पर महिला तीमारदार को चिमटा मारकर किया घायल

Thu, 25 Dec 2025 05:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 25 Dec 2025 05:28 PM IST
सार

मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज के लिए खिचड़ी लेने गई महिला को चिमटा मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद कर्मचारी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
Jalaun: Woman attendant injured after being hit with a spoon for asking for khichdi
मेडिकल कॉलेज में भर्ती महिला तीमारदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेडिकल कॉलेज के वार्ड में भर्ती नाती के लिए थाली में खाना लेने गई महिला की कर्मचारी से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान कर्मचारी ने महिला से सिर में चिमटे से हमला कर दिया। इससे वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना से वहां अफरा तफरी मच गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। घटना के बाद से ही कर्मचारी मौके से भाग गया है। महिला का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


झांसी जिले के उजियारपुर गांव निवासी करन सिंह के पुत्र कृष्णा (03) मानसिक रूप से बीमार रहता है। इस पर करन सिंह पत्नी रिया को लेकर 19 दिसंबर को मेडिकल कॉलेज उरई आया था। यहां डॉक्टर ने कृष्णा को वार्ड चार में भर्ती करने की सलाह दी। उसकी देखभाल करने के लिए शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांति नगर निवासी करन सिंह की सास सावित्री देवी भी पहुंची थी। बुधवार की शाम को वह वार्ड के बाहर कैंटीन से बांटे जा रहे खाने को लेने के लिए थाली लेकर गईं थीं। आरोप है कि बर्तन छोटा होने पर सावित्री देवी ने दूसरे बर्तन में और खिचड़ी देने को कहा तो कर्मचारी से उनका विवाद हो गया। इसी दौरान कर्मचारी ने तैश में आकर सिर में चिमटा मार दिया। इससे महिला लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना से मेडिकल कॉलेज में खलबली मच गई। मौजूद लोगों ने महिला को इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां उसे करीब आठ टांके आए हैं। घटना की जानकारी करन सिंह ने पुलिस को दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी कर्मचारी मौके से भाग गया है। सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि 112 पर सूचना दी गई थी। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है, तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं मेडिकल कालेज के प्राचार्य अरविंद त्रिवेदी ने कहा कि जायसवाल फर्म का खाना सप्लाई का ठेका है। महिला के साथ कर्मचारी द्वारा मारपीट के मामले में कर्मचारी को निकाल दिया गया है और फर्म को चेतावनी पत्र जारी किया है।
विज्ञापन


मेडिकल कालेज का विवादों से गहरा, मरीजों व तीमारदारों के साथ अक्सर होती मारपीट
मेडिकल कॉलेज में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां अक्सर मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं। लोगों का कहना है कि यहां पहुंचने पर इमरजेंसी में तैनात कर्मचारी व जूनियर डॉक्टर मरीजों के तीमारदारों से अभद्रता करते हैं। विरोध करने पर मारपीट भी कर देते हैं। कई घटनाएं होने के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होती है। लोगों का कहना है कि कार्रवाई न होने से कर्मचारियों के हौंसले बुलंद हैं, इससे वह किसी पर भी हमला कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed