फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Two youths died in collision with unknown vehicle

Jalaun: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 11 Mar 2024 12:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 11 Mar 2024 12:31 PM IST
सार

यूपी के जालौन जिले में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Jalaun: Two youths died in collision with unknown vehicle
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले में बाइक सवार युवकों की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। हादसे में दोनों की मौत हुई। मौके पर पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है। गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडऊ भाऊपुरा निवासी सत्यम (22) पुत्र दिनेश अपने साथी सुशांत (25) पुत्र राजू के साथ बाजार करके बाइक से वापस अपने गांव जा रहा था। जैसे ही दोनों कुंडऊ के पास पहुंचे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन


हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से निकल रहे राहगीरों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed