{"_id":"65f981f4781b2492420c15e6","slug":"jalaun-two-women-stole-from-the-shop-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: दो महिलाओं ने ज्वैलर्स दुकान से पार किए एक लाख के आभूषण, घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: दो महिलाओं ने ज्वैलर्स दुकान से पार किए एक लाख के आभूषण, घटना सीसीटीवी में कैद
Tue, 19 Mar 2024 05:48 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 19 Mar 2024 05:48 PM IST
सार
जालौन में ज्वैलरी की दुकान से महिलाओं ने एक लाख से ज्यादा के आभूषण पार कर दिए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
ज्वैलर्स की दुकान में बैठी महिलाओं की सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जालौन जिले के कोंच में ज्लैवर्स की दुकान पर ग्राहक बनकर आईं दो महिलाओं ने दुकानदार की नजरें बचाकर एक लाख से ज्यादा के आभूषण पार कर दिए। दुकानदार ने जब आभूषण गायब देखे तो उसके होश उड़ गए। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस इन फुटेज के आधार पर महिला टप्पेबाजों की तलाश कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के प्रताप नगर की लवली चौराहे व मानिक चौक के बीच तनिश ज्वैलर्स के नाम से दिनेश उर्फ लल्लू की आभूषणों की दुकान है। मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे दो महिलाएं दुकान में आईं जिनमें से एक का चेहरा खुला हुआ था जबकि दूसरी ने घूंघट डाल रखा था। उन्होंने कान के लिए सोने के आभूषण दिखाने को कहा।
विज्ञापन
दुकान पर बैठे दिनेश के सोलह वर्षीय बेटे राजा सोनी ने कान के टॉप्स दिखाए। महिलाएं टॉप्स देखतीं रहीं, इसी बीच दुकानदार की नजरें बचाकर उन महिलाओं ने पांच जोड़ी टॉप्स उड़ा दिए और बिना कोई खरीदारी किए वहां से चलीं गईं। जब राजा ने गहनों का वजन किया तो उसे अपने साथ हुई टप्पेबाजी का पता चला। करीब साढ़े सोलह ग्राम के उन पांच जोड़ी टॉप्स की कीमत एक लाख रुपए से ऊपर बताई जा रही है।
दिनेश सोनी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जिस पर कोतवाल अजयब्रह्म तिवारी, इंस्पेक्टर क्राइम नरेंद्र कुमार, एसएसआई उदय प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों में महिलाएं 10 से 15 मिनट के लिए दुकान पर रहीं और टॉप्स पार कर ले गईं। पुलिस ने बाजार से लेकर चंदकुआं तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि महिलाओं की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।