फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Two teenagers came in the grip of high tension line, one dead

Jalaun: ईद मिलादुन्नबी के दौरान झंडा लहराते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो किशोर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Sun, 09 Oct 2022 02:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 09 Oct 2022 02:37 PM IST
सार

यूपी के जालौन में ईद मिलादुन्नबी के दौरान झंडा लहरा रहे दो किशोर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। जिससे एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
Jalaun: Two teenagers came in the grip of high tension line, one dead
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले के उरई में ईद मिलादुन्नबी के दौरान झंडा लहरा रहे दो किशोर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया और दूसरे की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

 
शहर कोतवाली क्षेत्र के करसान रोड स्थित कब्रिस्तान के पास शनिवार देर रात झंडा लहराते समय करसान रोड निवासी उवैस (15) व फहीम उर्फ कल्लू (13) हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। झुलसने से उवैस की मौत हो गई, फहीम का मेडिकल कॉलेज झांसी में इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उवैस की मौत से पिता लाल मियां सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed