फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Tears dried up in the hope of getting a son, Santoshi returned home and cried a lot with her family

Jalaun: बेटे की आस में सूख गए आंसू, घर लौटी संतोषी परिजनों से खूब रोई, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 17 Nov 2024 11:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 17 Nov 2024 11:47 PM IST
सार

Jalaun news: रामपुरा के कंजौसा गांव में निवासी महिला के झांसी में भर्ती नवजात बेटे का पता नहीं चला। घर लौटी संतोषी परिजनों से खूब रोई।

विज्ञापन
Jalaun: Tears dried up in the hope of getting a son, Santoshi returned home and cried a lot with her family
परिजनों के साथ पीछे बैठी संतोषी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती नवजात बेटे के न मिलने की आस में मां संतोषी की पीड़ा असहनीय हो गई है। अब वह रो तो रही लेकिन उसके आंखों से आंसू नहीं निकल रहे हैं। वह बस एक ही बात कह रही है कि उसके बेटे से एक बार मिला दो। रविवार शाम बेटे के न मिलने से वह परिजनों सहित घर लौट आई है।

विज्ञापन


रामपुरा थाना क्षेत्र के कंजौसा गांव निवासी संतोषी पत्नी संतराम ने 5 नवंबर को रामपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बेटे को जन्म दिया था। तब उसका वजन साढ़े चार किलो था। इस वजह से उसे सांस लेने में समस्या हो रही थी। इस पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज ले जाने की सलाह दी थी। परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। लेकिन वहां से उसे झांसी के लिए रेफर कर दिया था।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात आग लगने के बाद से उसके बेटे का कहीं पता नहीं चल रहा है। रविवार को पीड़ित परिवार झांसी से लौट आया है। बेटे की आस में संतोषी लगातार बिलख रही है। वह बस कोई तो बेटे से मिलवा दो, उसका चेहरा दिखा दो, एक ही रट लगाए जा रही है। संतराम भी रो रोकर कह रहा है कि भगवान उसने तो अभी दुनिया भी नहीं देखी थी। उसका क्या कसूर था। वह कहां है उसे अभी तक पता नहीं चला है। संतराम ने बताया कि आग के बाद से उसके बेटे के साथ क्या हुआ वह दो दिन तक जिम्मेदारों से पूछता रहा, लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया। वह अब घर लौट आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed