{"_id":"6423e01282622d7b3c004a93","slug":"jalaun-suicide-of-a-woman-in-her-maternal-home-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: मायके में महिला का शव कमरे में लटका मिला, चार साल पहले पुलिस मुठभेड़ में पति की हो गई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: मायके में महिला का शव कमरे में लटका मिला, चार साल पहले पुलिस मुठभेड़ में पति की हो गई थी मौत
Wed, 29 Mar 2023 12:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
जालौन जिले के आटा में मायके में एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते घर में बने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जब घर वालों ने शव लटकता देखा तो कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र पिपराया गांव निवासी राकेश यादव की पुत्री शिवांगी (25) की 2019 में शादी हुई थी। शादी के तीन माह बाद ही पुलिस मुठभेड़ में पति पुष्पेंद्र की हत्या हो गई थी।
विज्ञापन
तभी से शिवांगी परेशान रहती थी। मंगलवार शाम वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई। बुधवार सुबह परिजनों ने कमरे में शव लटका देखा तो कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। देर रात घर के लोग गहरी नींद में सो रहे थे। तभी दुपट्टे से कमरे में शिवांगी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन