फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: SP took a big action, Churkhi police station in-charge, one inspector and four constables suspended

Jalaun: चुनाव के बाद एसपी ने की बड़ी कार्रवाई, चुर्खी थाना प्रभारी, एक दरोगा व चार आरक्षी निलंबित

Thu, 06 Jun 2024 07:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 06 Jun 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
Jalaun: SP took a big action, Churkhi police station in-charge, one inspector and four constables suspended
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
जालौन जिले के उरई में कर्तव्यों में लापरवाही व अनुशासन हीनता बरतने के मामले में एसपी ने चुर्खी थाना प्रभारी, एक दरोगा व चार मुख्य आरक्षियों को निलंबित कर दिया है। चुर्खी थाना प्रभारी पर भाजपाइयों से अभद्रता के भी आरोप लगे थे।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय से जारी सूची के अनुसार चुर्खी थाने के प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार, कालपी कोतवाली के टरननगंज चौकी के प्रभारी अभिलाख, डकोर कोतवाली में तैनात मुख्य आरक्षी बृजेश कुमार, मुख्य आरक्षी दीवान सिंह, एट थाने में तैनात मुख्य आरक्षी अरुण कुमार यादव व कैलिया थाने में तैनात मुख्य आरक्षी मनीष कुमार को आदर्श आचार संहिता के दौरान विभिन्न प्रकारों में अपने कर्तव्यों में लापरवाही स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता बरतने के कारण निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


चुर्खी थाना प्रभारी पर भाजपा कार्यकर्ताओं से अभद्रता करने के भी आरोप लगे थे। जिस पर उन्हें चुर्खी थाने से पुलिस लाइन में संबद्ध किया गया था, लेकिन गुरुवार को उन्हें निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि अनुशासनहीनता के चलते कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed