{"_id":"6433ed64963039ec2a056e83","slug":"jalaun-police-caught-five-forest-department-employees-recovering-from-trucks-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: ट्रकों से वसूली कर रहे वन विभाग के पांच कर्मचारियों को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: ट्रकों से वसूली कर रहे वन विभाग के पांच कर्मचारियों को पुलिस ने पकड़ा
Mon, 10 Apr 2023 04:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 10 Apr 2023 04:37 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले में रात में ट्रकों से अवैध वसूली कर रहे वन विभाग के एक निरीक्षक, एक उपनिरीक्षक समते पांच लोगों को रविवार को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने उनके पास से एक रिवॉल्वर और एक कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार उक्त लोग कई दिनों से अवैध वसूली कर रहे थे।
विज्ञापन
थाना पुलिस ने कस्बे के हाईवे पुल के नीचे से ट्रकों से अवैध वसूली कर रहे पचोखरा वन क्षेत्र के निरीक्षक महेंद्र यादव, उपनिरीक्षक संदीप यादव और तीन वॉचरों को पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि यह कई दिनों से रात्रि में निकलने वाले ओवरलोड ट्रकों से अवैध वसूली करते थे। हिदायत के बाद भी यह नहीं मान रहे थे। रविवार को इनको गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को उनके पास से एक रिवॉल्वर व एक कार मिली है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार का कहना है कि वन विभाग के पांच कर्मचारियों को पकड़ा है। सभी पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन