फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: one died due to drowning in the pond

Jalaun: भैंसों को पानी पिलाने गए किशोर की तालाब में डूबने से मौत, मचा कोहराम

Wed, 08 Mar 2023 04:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 08 Mar 2023 04:51 PM IST
विज्ञापन
Jalaun: one died due to drowning in the pond
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाल ा

जालौन जिले में भैंसों को पानी पिलाने गए किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। चचेरे भाई ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने किशोर को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


आटा थाना क्षेत्र के बरदर गांव निवासी माता प्रसाद का 15 वर्षीय पुत्र दुर्गेश बुधवार को अपनी भैसों को पानी पिलाने के लिए अपने चचेरे भाई निखिल के साथ गांव में स्थित बड़े तालाब में गया था। भैंस पानी पीने के लिए तालाब में चली गईं। जब भैंसे तालाब से बाहर नहीं आईं तो दुर्गेश तालाब में कूंदकर उनको बाहर निकालने लगा।
विज्ञापन


दुर्गेश तालाब की गहराई में चला गया और पानी अधिक होने से डूब गया। पास में खड़े चचेरे भाई ने जब उसको डूबते देखा तो दौड़ते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी। तालाब पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से किशोर को बाहर निकाला और उरई अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दे दी है। पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि वह दो भाई हैं उसकी मौत से छोटे भाई दुर्गेश मां भगवती का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed