फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nodal officers flare up to see 94 mattresses in three rooms of the Quarantine Center

क्वारंटीन सेंटर के तीन कमरों में 94 गद्दे देख भड़के नोडल अधिकारी, एसडीएम को दिए सुधार के निर्देश

Sat, 23 May 2020 01:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 23 May 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Nodal officers flare up to see 94 mattresses in three rooms of the Quarantine Center
हरदोई में क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण करने के बाद निर्देश देते अधिकारी - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के हरदोई में कोविड-19 के लिए जनपद के नोडल अधिकारी विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन अमृत त्रिपाठी ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी क्वारंटीन सेंटर और सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया। इस दौरान बिलग्राम तहसील क्षेत्र के माधौगंज में स्थित क्वारंटीन सेंटर के तीन कमरों में 94 गद्दे मिलने पर नोडल अधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई।
विज्ञापन


कड़े शब्दों में एसडीएम को व्यवस्था में सुधार के निर्देश देते हुए हर कमरे में सिर्फ 10-10 गद्दे ही डलवाने को कहा। शुक्रवार दोपहर नोडल अधिकारी अमृत त्रिपाठी माधौगंज के डा. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान इस क्वारंटीन सेंटर में एक भी व्यक्ति नहीं मिला।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने एसडीएम बिलग्राम कपिल देव यादव से पूछा तो एसडीएम ने कहा कि 195 लोगों का परीक्षण कर उनके घरों को गुरुवार से शुक्रवार सुबह तक भेजा गया है। इसके बाद नोडल अधिकारी ने लेखपाल से क्वारंटीन सेंटर के तीन कमरों में बिछे गद्दों की गिनती करवाई तो पता चला कि 94 गद्दे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस पर नोडल अधिकारी ने गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि तीन कमरों में 94 गद्दे पड़े हैं तो कम से कम इतने लोग रुकते ही होंगे। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन कैसे होगा। फिर एसडीएम को निर्देश दिए कि महाविद्यालय में 20 कमरे हैंं। अगर हर कमरे में 10-10 गद्दे भी डलवा दिए जाएं तो भी 200 लोगों के रुकने की व्यवस्था हो सकती है।

क्वारंटीन सेंटर के अंदर बने नाले में गंदगी देखकर भी नोडल अधिकारी ने नाराजगी जताई और तत्काल सफाई कराने के निर्देश एसडीएम को दिए। इसके बाद नोडल अधिकारी अमृत त्रिपाठी ने मल्लावां कस्बे में बने क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण किया। मौजूद मिले लोगों से भोजन के बारे में जानकारी ली।

यहां से नगर पालिका कार्यालय गए और अधिशासी अधिकारी मुकेश निगम को निर्देश दिए कि कस्बे में खुलने वाली दुकानों की जांच हर रोज की जाए। निर्धारित दिनों में ही दुकानें खोलने और बिना मास्क वालों पर कार्यवाही के निर्देश भी दिए। नोडल अधिकारी ने ब्लाक मुख्यालय का भी निरीक्षण किया।

यहां बीडीओ मयंक द्विवेदी से बाहर से लौटे लोगों को मनरेगा के तहत रोजगार देने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी अमृत त्रिपाठी के औचक निरीक्षण में क्वारंटीन सेंटर से घर जाने वाले लोगों को राशन किट वितरित किए जाने की योजना का सच भी सामने आ गया।

डा. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर से घरों को भेजे गए लोगों को राशन किट दिए जाने के बारे में पूछने पर एसडीएम कपिल देव यादव ने कहा कि राशन किट नहीं दी जा सकी है। एसडीएम ने बताया कि किट उन्हें प्राप्त नहीं हुई हैं। पूर्व में जो किट मिली थी उनका वितरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed