{"_id":"62e76687316e2f290b5825e7","slug":"jalaun-news-teenager-body-found-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: किशोर का शव फंदे से लटकता मिला, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: किशोर का शव फंदे से लटकता मिला, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 01 Aug 2022 11:12 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:12 AM IST
सार
यूपी के जालौन जिले में किशोर का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता मिला। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालौन जिले में खेत पर बकरी चराने गए किशोर का शव संदिग्ध हालात में वहां लगे पेड़ पर फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने जब शव लटका देखा तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गोहन थाना क्षेत्र के जमरेही सानी गांव निवासी रामहेत का 17 वर्षीय पुत्र अतुल सलोनिया रविवार को रोज की तरह खेत पर बकरियां चराने गया था। जहां खेत पर खड़े शीशम के पेड़ पर फांसी के फंदे से उसका शव संदिग्ध हालात में लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। सूचना पाकर माधौगढ़ सीओ भी मौके पर पहुंच गए। अतुल की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष का कहना है किशोर की मौत की जांच की जा रही है।