फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: misdeed with teenage girl, Report lodged

Jalaun: किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में प्रधान पति पर रिपोर्ट, मंदिर में दर्शन कराने के बहाने साथ ले गया था

Thu, 16 May 2024 06:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 16 May 2024 06:33 PM IST
सार

Jalaun News: किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर प्रधान के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी फरार है।

विज्ञापन
Jalaun: misdeed with teenage girl, Report lodged
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले के कुठौंद में महिला प्रधान के पति ने गांव की एक किशोरी को मंदिर में दर्शन कराने के बहाने जंगल ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी के विरोध करने पर हाथापाई करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर प्रधान पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


सिरसाकलार थाना क्षेत्र के एक गांव के जवारे कुठौंद थाना क्षेत्र के जालौन देवी मंदिर पर आए थे। गांव की महिला प्रधान का पति सतेंद्र दोहरे गांव की किशोरी को मंदिर में दर्शन करवाने की बात कहकर बुधवार की रात घर से अपने साथ लाया था। आरोप है कि प्रधान पति उसे जालौन खुर्द के जंगल में ले गया। किशोरी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीट दिया, जिससे शरीर पर चोटें आईं। अचेत अवस्था में छोड़कर भाग निकला। किशोरी किसी तरह रोती बिलखती जालौन देवी मंदिर पहुंची।

विज्ञापन

किशोरी की हालत देख लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने किशोरी से पूछताछ के बाद उसके परिजनों को जानकारी दी। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। सीओ जालौन रामसिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर की गई है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed