{"_id":"6803ad2218ccbcc8b500a8f3","slug":"jalaun-family-members-got-the-young-man-who-came-to-meet-his-girlfriend-married-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने पकड़ा, जबरन कराई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने पकड़ा, जबरन कराई शादी
Sat, 19 Apr 2025 07:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 19 Apr 2025 07:37 PM IST
सार
Jalaun News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की परिजनों ने जबरन शादी करा दी। युवक सिरसाकलार थाना क्षेत्र के खड़गुई पुरवा का निवासी था।
विज्ञापन
परिजनों ने प्रेमिका से कराई शादी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया और उसकी जबरन शादी करा दी। जानकारी पर लोगों की भीड़ लग गई। बिना विवाद के ही प्रेमी युवती को लेकर घर चला गया। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के खडगुई पुरवा निवासी इंद्रपाल की पुत्री भगवती (19) का चुर्खी थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी निर्मल सिंह (21) से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
रिश्तेदारी होने के चलते दोनों का एक-दूसरे के घर आना जाना भी था। शुक्रवार रात युवती की चचेरी बहन की शादी एक गेस्ट हाउस से थी। इससे पूरा परिवार शादी में गया था। निर्मल भी शादी में शामिल होने आया था। लेकिन रात करीब तीन बजे भगवती घर चली गई और निर्मल भी पीछे से उसके घर पहुंच गया।
विज्ञापन
करीब चार बजे जब परिजन घर पहुंचे तो दोनों को पकड़ लिया और मंडप सजाकर दोनों की शादी करा दी। जानकारी पर निर्मल के पिता धान सिंह वहां पहुंचे और नाराजगी जताई। लेकिन पंचायत के बाद वह मान गए। इसके बाद निर्मल युवती को लेकर अपने घर चला गया। थाना प्रभारी राजीव बैस ने बताया कि किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन