फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Elder brother shot younger in front of father, death

Jalaun: पिता के सामने बड़े भाई ने छोटे को मारी गोली, मौत से मचा कोहराम, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 Jul 2023 10:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 06 Jul 2023 10:46 PM IST
सार

यूपी के जालौन जिले में बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Jalaun: Elder brother shot younger in front of father, death
मेडिकल कॉलेज में परिजनों से बात करते एएसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले के कुठौंद में बंटवारे के लिए पिता से झगड़ा करने का विरोध करने पर बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चार घंटे बाद आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। गोली आरोपी के पैर में लगी है। सिरसाकलार थाना क्षेत्र के रिनियां वैदेपुर गांव निवासी सत्यनारायण पाठक के दो बेटे श्यामजी (31) और गौरव पाठक (26) थे।

विज्ञापन


बड़े बेटे श्यामजी की शादी हो गई है। वह पिता से अलग रहता है। इन दिनों उरई में अपना मकान बनवा रहा है। सत्यनारायण के नाम 12 बीघा जमीन है। छोटा बेटा गौरव पिता के साथ रहकर खेती-किसानी में उनका हाथ बंटाता था। श्यामजी जमीन के बंटवारे के लिए पिता से आए दिन झगड़ा करता रहता है। गुरुवार को उसे पता चला कि पिता सत्यनारायण ट्रैक्टर बेच रहे हैं। इस पर वह दोपहर करीब 12 बजे गांव पहुचा और बंटवारे के लिए विवाद करने लगा। वह ट्रैक्टर में हिस्सा मांग रहा था।

विज्ञापन

छोटे भाई गौरव ने पिता से झगड़े का विरोध किया तो श्यामजी ने कमर में खोंसा तमंचा निकालकर पिता के सामने ही गौरव को गोली मार दी। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। इस पर श्यामजी मौके से भाग गया। गंभीर रूप से घायल गौरव को लेकर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।


 

पिता की तहरीर पर श्यामजी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। घटना के चार घंटे बाद बाइक से भाग रहे आरोपी श्यामजी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी श्यामजी के पैर में गोली लगी है। एएसपी असीम चौधरी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed