{"_id":"6afb4d6e7ef402e6030621c6","slug":"orai-orai-news-orai-news-c-224-1-ori1005-152617-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: डीएपी वितरण में भेदभाव का आरोप, दो घंटे हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: डीएपी वितरण में भेदभाव का आरोप, दो घंटे हंगामा
विज्ञापन
आटा। सहकारी समिति पर डीएपी वितरण में भेदभाव का आरोप लगाकर सोमवार को किसानों ने हंगामा किया। टोकन व्यवस्था को लेकर किसानों और कर्मचारियों के बीच कहासुनी हुई। करीब दो घंटे तक समिति परिसर में हंगामा होता रहा।
किसान राजकुमार, बहादुर, मोनू, रामसेवक और सुरेश ने बताया कि सुबह से लाइन में लगने के बावजूद आम किसानों को दो बोरी खाद ही मिल पा रही है। वहीं, कुछ लोगों को बिना लाइन में लगे टोकन देकर 20-20 बोरी तक खाद उपलब्ध कराई जा रही है। किसानों का आरोप है कि खेती के समय में खाद की जरूरत होने के बावजूद उन्हें समिति के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
आटा सहकारी समिति से करीब 27 गांवों के किसानों को खाद वितरित होती है। किसानों ने टोकन व्यवस्था पारदर्शी बनाने और सभी को नियमानुसार खाद उपलब्ध कराने की मांग की है। सचिव मनीष तिवारी का कहना है कि खाद उपलब्ध है। किसी भी किसान को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। (संवाद)