फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jalaun: Animals ruined three bighas of crop

पशुओं ने मचाया उत्पात: गोशाला का गेट तोड़कर निकले, तीन बीघा फसल रौंदी, महिला किसान बोली- दो लाख कर्ज लेकर बोई थी मटर

Sun, 12 Dec 2021 10:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 12 Dec 2021 10:35 PM IST
सार

पीड़ित महिला किसान ने बताया कि उसने 22 बीघा में मटर की फसल बोई थी। इसके लिए उसने साहूकारों से दो लाख रुपये का कर्ज लिया था। अन्ना मवेशियों ने उसकी तीन बीघा फसल नष्ट कर दी है।

विज्ञापन
Jalaun: Animals ruined three bighas of crop
महिला किसान रचना ने पुलिस को दी तहरीर और खेत में बर्बाद मटर की फसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले के कदौरा में गोशाला का गेट तोड़कर निकले गोवंशों ने महिला किसान की तीन बीघा मटर फसल रौंद दी। पीड़ित किसान ने प्रधान समेत अन्य जिम्मेदारों के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम मरगायां में रविवार की सुबह 6 बजे गोशाला का गेट व तार तोड़कर निकले 100 अन्ना मवेशियों ने महिला किसान रचना सिंह के खेत में लगी मटर की तीन बीघा फसल रौंद दी। किसानों ने मवेशियों को हांक कर किसी तरह गोशाला में बंद किया।
विज्ञापन


किसानों का आरोप है कि दो दिनों से गोवंशों को भूसा-चारा नहीं दिया गया। जिसके चलते भूख से गोवंश परेशान हो गए। इस कारण गोवंश रविवार की सुबह गेट तोड़कर निकल गए और किसानों के खेत में उत्पात मचाया। गोशाला कर्मियों ने बताया कि उन्होंने भूसा चारा न होने की जानकारी बीडीओ और एडीओ पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो लाख कर्ज लेकर बोई थी मटर 
पीड़ित महिला किसान ने बताया कि उसने 22 बीघा में मटर की फसल बोई थी। इसके लिए उसने साहूकारों से दो लाख रुपये का कर्ज लिया था। अन्ना मवेशियों ने उसकी तीन बीघा फसल नष्ट कर दी है। जिम्मेदारों पर कार्रवाई व मुआवजे की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के लिए मौके पर पुलिस कर्मियों को भेजा है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed