{"_id":"6ac9d8801840bfcfaa0d3ee1","slug":"jalaun-accident-motorcycle-collides-with-stray-cattle-critically-injured-youth-dies-in-gwalior-2026-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जालौन हादसा: आवारा गोवंश से टकराई बाइक, गंभीर रूप से घायल युवक की मौत, ग्वालियर में तोड़ा दम, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन हादसा: आवारा गोवंश से टकराई बाइक, गंभीर रूप से घायल युवक की मौत, ग्वालियर में तोड़ा दम, जांच शुरू
Sat, 10 Oct 2026 11:47 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:47 AM IST
सार
Jalaun News: कोंच कोतवाली क्षेत्र के नदीगांव रोड पर आवारा गोवंश से टकराने के कारण एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी कोंच और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से परिजन बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर ले गए। ग्वालियर में उपचार के दौरान शनिवार को युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
jalaun road accident
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जालौन जिले के कोंच कोतवाली क्षेत्र में आवारा मवेशियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। नदीगांव रोड पर शुक्रवार देर रात अचानक बाइक के सामने आए गोवंश से टकराने से वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर ले जाए जाने के दौरान अस्पताल में युवक की मौत हो गई। इस हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बरोदा कला गांव निवासी हरिप्रकाश पटेल कोंच के बालिका विद्या मंदिर स्कूल में गाड़ी चलाने का काम करते थे। शुक्रवार रात वह किसी कार्य से अपनी बाइक द्वारा जा रहे थे। जब वह नदीगांव रोड स्थित ग्रीन गार्डन के पास पहुंचे, तो अचानक सड़क पर एक आवारा गाय आ गई। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण हरिप्रकाश संभल नहीं सके और गाय से जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
ग्वालियर में इलाज के दौरान तोड़ा दम
इस टक्कर में वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों की सूचना पर घायल हरिप्रकाश को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन बेहतर उपचार की उम्मीद में उन्हें ग्वालियर लेकर गए, जहां शनिवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।