फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Jal Shakti Minister Swatantra Dev Singh gave statement against Congress Party

UP: स्वतंत्र देव सिंह बोले- कांग्रेस सरकार में जमीन से लेकर आकाश तक में हुआ भ्रष्टाचार

Tue, 26 Mar 2024 11:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 26 Mar 2024 11:21 PM IST
सार

हरदोई में भाजपा कार्यालय पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के पहले देश में और वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में क्या स्थिति थी, यह किसी से छिपी नहीं है।

विज्ञापन
Jal Shakti Minister Swatantra Dev Singh gave statement against Congress Party
भाजपा के जिला कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक करते जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सभी से चर्चा के बाद ही पार्टी का टिकट तय किया जाता है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की लगभग सभी सीट बीजेपी जीतेगी। कांग्रेस पर उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में जमीन से लेकर आकाश तक का भ्रष्टाचार हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन

फर्रुखाबाद से मंगलवार देर रात हरदोई के गंगानगर कॉलोनी स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह ने पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि वर्ष 2014 के पहले देश में और वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में क्या स्थिति थी, यह किसी से छिपी नहीं है। यूपी में न सड़क थी, न बिजली थी। बिजली का तार पकड़ने पर करंट नहीं आता था बल्कि बिल आने पर करंट लगता था। खुलेआम गुंडई होती थी लेकिन अब यहां कानून का राज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2014 से पहले कभी अयोध्या में हमला होता था तो कभी ताज होटल पर हमला हो जाता था। घाटी में पत्थर बरसाए जाते थे लेकिन अब शांति कायम है। विकास को गति मिल रही है। चार लेन की सड़क बन गई हैं। पर्यटक उत्तर प्रदेश में आ रहे हैं क्योंकि यहां खुशी भी है और सुरक्षा भी है। विश्व में भारत की शक्ति और सामर्थ्य का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यूक्रेन और रूस के युद्ध में भी भारत का झंडा लगाकर निकले लोगों को खरोंच तक नहीं आई और सब सुरक्षित अपने गंतव्य स्थलों तक पहुंचे। पार्टी कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष प्रितेश दीक्षित आदि ने जल शक्ति मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed