{"_id":"67b4e233ca232026090a64dc","slug":"jail-prisoners-will-take-bath-in-sangam-water-on-21st-kanpur-news-c-12-1-knp1081-1009027-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जेल के कैदी 21 को करेंगे संगम के जल से स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जेल के कैदी 21 को करेंगे संगम के जल से स्नान
विज्ञापन
कानपुर। जेल में बंद कैदी और बंदी भी महाकुंभ का पुण्य लाभ ले सकेंगे। इसके लिए जेल अधीक्षक डाॅ. बीडी पांडेय ने संगम से जल मंगवाने का इंतजाम किया है।
जेल मंत्री दारा सिंह और डीजी जेल पीवी रमाशास्त्री के निर्देश के बाद प्रदेश की सभी जेलों के अधिकारियों को प्रयागराज से गंगा जल लाकर बंदियों को स्नान कराने के लिए कहा गया है। जेल अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान में 1950 बंदी और कैदी हैं।
इसके लिए 21 फरवरी को जेल परिसर में एक हौद तैयार की जाएगी। उसमें पानी भरा जाएगा और मटके में लाए गए जल को मिलाया जाएगा। इसी जल से बंदी और कैदी स्नान करेंगे। इससे बंदियों में उत्साह है।