फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Jai Prakash won by providing tea and water worth Rs 22 thousand, had to spend eight and a quarter rupees for o

UP: 22 हजार का चाय-पानी करा जीत गए थे जय प्रकाश, एक वोट के लिए खर्च करने पड़े सवा आठ रुपये, पढ़ें पूरी कहानी

Thu, 28 Mar 2024 11:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी आनंद मिश्रा, अमर उजाला, हरदोई
आनंद मिश्रा, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 28 Mar 2024 11:12 AM IST
सार

Hardoi News: हरदोई लोकसभा क्षेत्र से वर्ष 2019 में भाजपा के जय प्रकाश सांसद बने थे। 5,68,143 वोट उन्हें  मिले थे और पूरे चुनाव में 46,81,464 रुपये खर्च किए थे।

विज्ञापन
Jai Prakash won by providing tea and water worth Rs 22 thousand, had to spend eight and a quarter rupees for o
जय प्रकाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले मे वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में हरदोई लोकसभा क्षेत्र के अब तक के इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज कराने वाले भाजपा प्रत्याशी जय प्रकाश ने चुनाव में 5,68,143 वोट हासिल किए थे। उन्होंने अपने चुनाव में 46,81,464 रुपये खर्च किए थे। मतलब यह कि खर्च के लिहाज से अगर वोट का आंकड़ा निकालें, तो तकरीबन 8.25 रुपये जय प्रकाश को एक वोट हासिल करने के लिए खर्च करने पड़े।

विज्ञापन

खास बात यह कि कार्यकर्ताओं को सिर्फ 22 हजार रुपये का चाय पानी कराकर जयप्रकाश दिल्ली का सफर तय करने में कामयाब रहे। लोकसभा चुनाव से लेकर नगर निकाय चुनाव तक के लिए निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों के लिए खर्च की एक सीमा तय कर रखी है। तय खर्च से अधिक रुपये कोई प्रत्याशी खर्च नहीं कर सकता। चुनाव में खर्च किए गए रुपयों का हिसाब भी हर प्रत्याशी को देना होता है।

विज्ञापन

लोकसभा और विधानसभा चुनाव में नामांकन दाखिल होने के साथ ही खर्च के लिए प्रत्याशी को अलग अकाउंट खोलना होता है। इसी अकाउंट के जरिए लेन देन किया जाता है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान दो बार और परिणाम घोषित होने के एक माह के अंदर अंतिम खर्च का ब्योरा संबंधित प्रत्याशी को शपथ पत्र के साथ देना होता है। वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के लिए चुनावी खर्च की अधिकतम सीमा 70 लाख रुपये थी।

कार्यकर्ताओं के चाय-पानी पर खर्च कर दिए थे 22 हजार
इस चुनाव में हरदोई लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे और फिर सांसद चुने गए जय प्रकाश ने 46 लाख 81 हजार 464 रुपये खर्च किए थे। निर्वाचन आयोग को गत चुनाव के खर्च को लेकर दिए गए हलफनामे के मुताबिक उन्होंने 22 हजार रुपये कार्यकर्ताओं के चाय-पानी पर खर्च कर दिए थे। 30 हजार रुपये के झंडे, 32 हजार रुपये के स्टीकर और महज 2400 रुपये के फ्लैक्स लगवाकर वह दिल्ली पहुंचने में कामयाब रहे थे।

विज्ञापन

1581 वाहनों का किया था इस्तेमाल, 15 हजार लीटर लगा था डीजल
हलफनामे के मुताबिक जयप्रकाश ने पूरे चुनाव के दौरान अलग अलग दिनों में प्रचार वाहनों का इस्तेमाल कभी कम तो कभी ज्यादा किया। पूरे चुनाव प्रचार के दौरान (नामांकन दाखिल होने से मतदान तक) उन्होंने 1581 वाहनों का इस्तेमाल चुनाव प्रचार में किया। इन वाहनों के किराए के रूप में 20,59,330 रुपये खर्च किए। इन वाहनों में 15,235 लीटर ईंधन (डीजल-पेट्रोल) भी इस्तेमाल हुआ। इस पर 10,44,935 रुपये जय प्रकाश ने खर्च किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed