{"_id":"c09922e49bd2642c3baf550d4ed78fb1","slug":"jai-ganga-found-love-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जय गंगाजल’ को मिला प्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जय गंगाजल’ को मिला प्यार
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Fri, 05 Feb 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘अमर उजाला’ के बैनर तले निर्माता, निर्देशक और कहानीकार प्रकाश झा ने गुरुवार को फिल्म ‘जय गंगाजल’ का प्रमोशन किया। पीएसआईटी कैंपस में स्टूडेंटों के बीच गए और 4 मार्च को रिलीज होने वाली फिल्म की खासियत बताई।
हजारों स्टूडेंटों का प्यार पाकर प्रकाश झा गदगद दिखे और कहा कि कानपुर ने हमेशा प्यार दिया है। यह यादगार लम्हा है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। आने वाली फिल्म का प्रोमो भी दिखाया गया, जिसे स्टूडेंटों ने खूब पसंद किया। स्टूडेंटोें से सीधा संवाद भी हुआ।
फिल्म जय गंगाजल में विधायक बबलू पांडेय की भूमिका निभाने वाले मानव कौल और निर्माता प्रकाश झा गुरुवार को भौंती स्थित पीएसआईटी पहुंचे। पहले चेयरमैन प्राणवीर सिंह, वाइस चेयरमैन निर्मला सिंह और डायरेक्टर कारपोरेट रिलेशंस ने फिल्मी कलाकारों का स्वागत किया, फिर खचाखच भरे आडिटोरियम ग्राउंड में फिल्म का प्रोमो लांच हुआ। निर्माता ने फिल्म की कहानी सुनाई और खुद को यूपी से जोड़ा। साथ ही कहा कि फिल्म में लीड रोल प्रियंका चोपड़ा निभा रही हैं। वह यूपी के बरेली से हैं।
विज्ञापन
प्रकाश झा बोले, कानपुर कई बार आ चुका हूं। इस बार कुछ अलग महसूस कर रहा हूं। देख रहा हूं कि औद्योगिक इकाइयों के साथ ही एजूकेशन सेक्टर में काफी विकास हुआ। यही वजह है कि प्रमोशन का आगाज कानपुर से किया। प्रियंका भी आना चाहती थीं लेकिन विदेश में होने के कारण नहीं आ सकीं। इसके बावजूद उन्होंने अपना मैसेज भेजा है। फिल्म जरूर देखने की गुजारिश की है।
सेल्फी का रहा क्रेज
इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट स्टूडेंटों से संवाद करने पीएसआईटी कैंपस पहुंचे निर्माता, निर्देशक प्रकाश झा और अभिनेता मानव कौल में सेल्फी का क्रेज दिखा। स्टूडेंटों का उत्साह देख फिल्मी कलाकार उत्साहित हुए और मंच से सेल्फी लेने लगे। डायरेक्टर, शिक्षक, कर्मचारी और स्टूडेंटों के साथ सेल्फी ली। स्टूडेंटों को आटोग्राफ भी दिया।