फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jagriti Yatra going to Patna Sahib welcomed in the city

Kanpur News: पटना साहिब जा रही जागृति यात्रा का नगर में स्वागत

Thu, 09 Oct 2025 02:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Jagriti Yatra going to Patna Sahib welcomed in the city
चकेरी के लालबंगला बाजार में जागृति रथ यात्रा का स्वागत करते सिख समाज के लोग।   - फोटो : संवाद
कानपुर। पटना साहिब आनंदपुर जा रही गुरु तेग बहादुर साहिब शताब्दी जागृति यात्रा ने बुधवार शाम शहर में प्रवेश किया। यात्रा लाल बंगला हरजिंदरनगर से गुरुद्वारा भाई बन्नो साहिब होते हुए गुमटी नंबर-5 स्थित गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ पहुंची। यहां यात्रा का स्वागत किया गया। जागृति यात्रा में गुरु ग्रंथ साहिब विराजमान हैं। यात्रा में शामिल वाहनों में पारंपरिक वेशभूषा में पंज प्यारे शोभायमान हैं।
विज्ञापन


गुमटी गुरद्वारा अध्यक्ष हरजीत सिंह कालड़ा ने पंज प्यारों, यात्रा के संयोजक जत्थेदार हरजीत सिंह, ज्ञानी सुखदेव सिंह तख्त श्री पटना साहिब वालों को सिरोपा देकर सम्मानित किया। यात्रा में आई संगत का रात्रि विश्राम गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ में होगा। वहीं श्री गुरु ग्रंथ साहिब का रात्रि सुखासन गुरुद्वारा रंजीतनगर में होगा। गुरुवार सुबह 10 बजे यात्रा गुरुद्वारा रंजीतनगर से प्रारंभ होगी जो गोविंदनगर, गोशाला गुरुद्वारा, नौबस्ता होते हुए लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन


जागृति यात्रा के नगर भ्रमण में गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष हरविंदर सिंह लार्ड, मीतू सगरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष गुरविंदर सिंह साथ रहे। कानपुर व्यापारी एसोसिएशन के संजय टंडन, सरबप्रीत सिंह डियरा ने भी यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed