फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jagadguru Ramanandacharya said that country is ashamed by hypocrites like Asaram

पाखंडी आसाराम को उसी दिन जहर खा लेना चाहिए था जिस दिन यह अपराध किया था- जगदगुरु रामानंदाचार्य

Sun, 29 Apr 2018 09:43 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 29 Apr 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
Jagadguru Ramanandacharya said that country is ashamed by hypocrites like Asaram
जगदगुरु रामानंदाचार्य का स्वागत करते लोग - फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरेया जिले में ब्रह्मलीन बाबा परमहंस बगिया में शनिवार को पहुंचे श्री कामदगिरी पीठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य श्री रामस्वरूपाचार्य महाराज ने कहा कि  विश्व गुरु भारत को आदि काल से संत, सती और सैनिक सुरक्षित रखे हैं। आसाराम जैसे पाखंडियों और पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वाले कन्हैया सिंह जैसों के कारण देश लज्जित हो रहा है।
विज्ञापन


ब्रह्मलीन बाबा परमहंस बगिया में चल रहे 19 वें महावार्षिकोत्सव पर पहुंचे जगद्गुरु ने कथा रस वर्षा करते हुए कहा कि संत को भगवंत की जरूरत है।  भगवंत को संत की जरूरत है। विभिन्न नेता अपने हाईकमान को भगवान घोषित कर देता है। विश्वगुरुभारत देश को केवल संत, सैनिक और सती संभाले हुए हैं। संत जागृत है इसलिए धर्म सुरक्षित है और सैनिक जागृत है इसलिए देश सुरक्षित है।
विज्ञापन


उन्होंने आसाराम को पाखंडी बताते हुए कहा कि उसने जिस दिन यह अपराध किया था। उसी दिन उसे जहर खा लेना चाहिए था। ताकि भारत देश के संतों की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बदनामी तो न होती। अभी भी प्रमाणों को कुछ लोग झूठा कहने में लगे हैं। परंतु ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed