फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jabar Singh was running a gambling den along with Pradhan's husband

Kanpur News: प्रधान पति के साथ मिलकर जुए का अड्डा चला रहा था जबर सिंह

Sun, 27 Apr 2025 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Jabar Singh was running a gambling den along with Pradhan's husband
इटावा। चंबल का बीहड़ डाकुओं के बाद अब जुआरियों का अड्डा बनता जा रहा है। प्रधान पति के साथ मिलकर राउनी गांव का जबर सिंह गांव के बाहर जंगल में लंबे समय से जुए का फड़ चला रहा था। इस जगह पर जिले के साथ जालौन और भिंड तक के बड़े परिवारों के लोग जुआ खेलने आते थे। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद शनिवार शाम पुलिस ने 15 लोगों को करीब दो करोड़ रुपये के सामान के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बिठौली का राउनी गांव जालौन जिले की सीमा पर स्थित है। गांव चंबल के बीहड़ में होने से आसपास पुलिस चौकी भी नहीं है। गांव से बिठौली थाना करीब 10 किलोमीटर दूर है। ऐसे में गांव को जुआ का अड्डा बना दिया गया। बताते हैं कि क्षेत्र में कई जगहों पर छोटी-छोटी जुए की अड्डियां चल रही हैं। कई बड़े अड्डे भी चलाए जा रहे हैं। कभी इस क्षेत्र में डाकुओं का ठिकाना हुआ करता था। अब जुआरियों ने अड्डा बना लिया है।
विज्ञापन

एक फड़ की शिकायत उच्चाधिकारियों को मिलने पर शनिवार को एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने एसपी देहात सत्यपाल सिंह और सीओ नागेंद्र चौबे के नेतृत्व में टीम बनाकर लगभग 60 पुलिसकर्मियों को छापा मारने के लिए भेजा। टीम ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक राउनी गांव का जबर सिंह और दूसरा बंसरी ग्राम पंचायत की प्रधान रज्जो देवी का पति सोनू सिंह शामिल है। 13 लोग भिंड और जालौन के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी की घेराबंदी करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि जुए का फड़ प्रधान पति की सह पर राउनी गांव का जबर सिंह चला रहा था। मौके से पकड़ी गई कारों में से एक कार पर मानवाधिकार आयोग लिखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सभी गाड़ियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पकड़ी गईं सभी कारें 10 से 20 लाख रुपये की कीमत वाली हैं। ऐसा पता चला है कि पकड़े गए लोग जुए की कमाई से जमीन खरीदते थे।
सीओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि बीहड़ में जुआ खेलने की सूचना मिली थी। छापा मार करके 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक प्रधान का पति है। वही जबर सिंह से फड़ चलवाता था। पकड़े गए लोग किन परिवारों से आते हैं, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

----------

महीनों से चल रहा था जुए का अड्डा, बेखबर थी पुलिस
राउनी गांव से लगभग 10 किलोमीटर दूर बिठौली थाना है। इस थाने में कोई पुलिस चौकी नहीं है। महीनों से जुए का अड्डा चल रहा था, लेकिन इसकी जानकारी पुलिस को नहीं थी। उच्चाधिकारियों के मामला संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई की गई है।


----------------

शादी में जाने की तैयारी में थे पति, घर से बुलाकर पकड़ा : प्रधान
प्रधान रज्जो देवी ने फोन पर बताया कि उनके पति का जुए के अड्डे से कोई लेनादेना नहीं है। उन्हें फंसाया गया है। वह शनिवार को मेरे साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने फोन करके उन्हें बुलाया था और गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed