फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jabalpur, Jaipur, Gurugram, Patna, Chennai, Dehradun division won matches in basketball

Kanpur News: बास्केटबॉल में जबलपुर, जयपुर, गुरुग्राम, पटना, चेन्नई, देहरादून संभाग ने जीते मैच

Sat, 02 Aug 2025 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Jabalpur, Jaipur, Gurugram, Patna, Chennai, Dehradun division won matches in basketball
बास्केटबॉल में जीत के लिए संघर्ष करतीं खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
कानपुर। केंद्रीय विद्यालय आईआईटी कानपुर चल रही 54वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता बास्केटबॉल बालिका वर्ग में शुक्रवार को सात मुकाबले खेले गए। इसमें जबलपुर, जयपुर, पटना, गुरुग्राम, देहरादून और चेन्नई संभाग की टीम ने जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


पहले मैच में जबलपुर ने कोलकाता संभाग को 17-14 से हराया। दूसरे मैच में जयपुर संभाग ने लखनऊ को 34-7 से पराजित किया। तीसरे मैच में पटना संभाग ने जम्मू को 21-6 से और चौथे मैच में चेन्नई संभाग ने जबलपुर को 15-6 से हराया।
विज्ञापन


पांचवें मैच में गुरुग्राम संभाग ने भुवनेश्वर को 42-7 से और छठवें मैच में चेन्नई संभाग ने मुंबई को 32-10 से हराया। सातवें मैच में देहरादून संभाग ने आगरा को 38-23 से परास्त कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। शनिवार को सुबह नौ बजे से सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed