फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   It is your wisdom that will take the country forward, not AI.

Kanpur News: देश को आगे आपका विवेक ले जाएगा, एआई नहीं

Wed, 26 Aug 2026 02:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
It is your wisdom that will take the country forward, not AI.
कानपुर। एआई सूचना जुटा सकता है। उसे मनुष्य से कहीं अधिक तेजी से प्रोसेस कर सकता है, लेकिन यह निर्णय केवल मनुष्य का विवेक ही ले सकता है कि कौन-सा कदम समाज, राष्ट्र और पर्यावरण के हित में होगा। यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में मंगलवार को आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा युवा अपने विवेक से निर्णय लें और व्यक्तिगत जीवन, करियर, राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक मूल्यों, व्यक्तिगत स्वतंत्रता, शिक्षा, रोजगार, सोशल मीडिया, महिला सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर सवाल पूछे। उन्होंने कहा आज पूरी दुनिया भारत को नए नजरिए से देख रही है। भारत केवल राजनीति से नहीं, बल्कि एकता के धर्म से जुड़ा हुआ है। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि विश्वविद्यालय के विकास और निर्णय प्रक्रिया में छात्रों की सहमति और सार्थक चर्चा को महत्व दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed