फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   It is written on the water tank that it is not potable, yet people drink it and get sick, kanpur nagar, uttar pradesh

Kanpur News: पानी की टंकी में लिखा पीने योग्य नहीं, फिर भी पीकर बुला रहे बीमारी

Sun, 06 Jul 2025 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
It is written on the water tank that it is not potable, yet people drink it and get sick, kanpur nagar, uttar pradesh
राखी मंडी में पानी के बारे में बताती युवती। - फोटो : संवाद
कानपुर। क्रोमियम वाला पानी पीने से शरीर में दाग, चकत्ते, जलन और पेट रोग से लोग पीड़ित हैं। राखी मंडी में पानी की टंकी में लिखा है कि पीने योग्य नहीं है, फिर भी लोग पीकर बीमारी बुला रहे हैं। यही हाल रूमा, जाजमऊ, राखी मंडी, नरैयाखेड़ा, तेजाब मिल कैंपस और पनकी में है। यह जानकारी अमर उजाला की पड़ताल में सामने आई है।
विज्ञापन

2019 से स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार शिविर लगाने के बावजूद औद्योगिक क्षेत्रों में रहने वालों के खून में क्रोमियम की संख्या घटने के बजाय बढ़ गई। यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि घर में जितने लोग हैं, सभी को कोई न कोई दिक्कत रहती है। हम लोगों के हाथ पर सफेद दाग, चकत्ते पड़ गए हैं। पानी इतना खराब है कि आसपास खेत में चावल और गुलाब की फसलें भी नहीं होती हैं। सोना, चांदी पहन लो तो वह भी काला पड़ जाता है। उस पानी को हम सभी पी रहे हैं तो हमारा क्या होगा। हमें खुद ही नहीं पता है।
विज्ञापन


2019 में जांच में 16 लोगों के मिला था क्रोमियम


2019 में एनजीटी के निर्देश पर 44 लोगों के रक्त के नमूने लेकर क्रोमियम और मर्करी की जांच की गई थी। इनमें 16 लोगों में क्रोमियम पाया गया था। इसके बाद से लगातार विभाग जागरुक कर रहा है। अभी भी क्रोमियम पाए जाने के बाद विभाग लोगों को जागरुक करेगा। इसकी रिपोर्ट भी शासन के पास है। आगे जो भी निर्देश होंगे, उसी क्रम में कार्य करेंगे। - डॉ. यूबी सिंह, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed