फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   It is the PDA that will oust the BJP from power in the Assembly elections.

Kanpur News: विधानसभा चुनाव में पीडीए ही भाजपा को सत्ता से करेगी बाहर

Tue, 22 Sep 2026 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 22 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
It is the PDA that will oust the BJP from power in the Assembly elections.
संदलपुर। आगामी विधानसभा चुनाव में पीडीए ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी। इसलिए सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर संगठन को मजबूत बनाए रखें। ये बातें संदलपुर क्षेत्र के मनकापुर में सोमवार को पीडीए जनपंचायत में एटा सांसद देवेश शाक्य ने कही।
विज्ञापन

जन पंचायत में एटा सांसद ने कहा कि देश के लोगों ने राम मंदिर के निर्माण के लिए करोड़ों रुपये चंदा दिए लेकिन भाजपा की सरकार में राम मंदिर में दिया गया चंदा चोरी हो गया। उन्होंने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। उनकी पार्टी बेरोजगारी, स्वास्थ्य, शिक्षा के मुद्दे पर इस बार विधानसभा चुनाव में अपने मजबूत प्रत्याशी को उतारेगी। इसलिए पीडीए के कार्यकर्ता एकजुट होकर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत रखें। जिससे भाजपा को सत्ता से बाहर किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा पीडीए ही भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेगा। पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के हक की लड़ाई समाजवादी पार्टी ही लड़ रही है। इटावा सांसद जितेंद्र दोहरे ने कहा कि पहले क्षेत्र की जनता भाजपा सांसद से मुलाकात करने से डरती रही है लेकिन उनके दरबार जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा द्वार खुले हैं। यहां पूर्व विधायक मिथलेश कटियार, सपा के जिला अध्यक्ष अरुण सिंह यादव उर्फ बबलू राजा, दिलीप सिंह उर्फ कल्लू यादव, पवन कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed