फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   It is 'Budhwa Mangal' today; a gathering of faith will take place at Hanuman temples.

Kanpur News: बुढ़वा मंगल आज, हनुमान मंदिरों में लगेगा आस्था का दरबार

Tue, 22 Sep 2026 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 22 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
It is 'Budhwa Mangal' today; a gathering of faith will take place at Hanuman temples.
रूरा। बुढ़वा मंगल पर्व पर आज है। क्षेत्र के विभिन्न हनुमान मंदिरों में आस्था का दरबार लगेगा। इसके लिए आयोजकों ने एक दिन पहले सोमवार को तैयारियां पूरी कर ली थीं। नगर के बजरंग नगर मोहल्ला स्थित हनुमान मंदिर में सोमवार सुबह मंदिर की साफ-सफाई, साज-सज्जा के बाद रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को समापन के बाद देर रात नौ बजे से यहां रामलीला का मंचन प्रदेश स्तर के कलाकारों के द्वारा होगा। धनीरामपुर स्थित बाला जी मंदिर में मंगलवार को वृंदावन से पधारे भजन गायक कार्तिक व अर्पित रसिक के द्वारा भजन संध्या होगी। इसके साथ ही काशीपुर के हनुमान गढ़ी मंदिर में विशाल मेला के साथ दो दिवसीय दंगल का आयोजन किया जाएगा। कड़री गांव स्थित आश्रम में दिन में रामलीला का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, किशुनपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर में दिन में बाबा को छप्पन भोग लगा रात में नौ बजे से रामलीला का आयोजन होगा। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न हनुमान मंदिरों में धार्मिक आयोजनों को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएंगी। इसके लिए लाइन से पुलिस फोर्स मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed