फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   it is becoming electoral fight mulayam name away

जानें, मुलायम का नाम चुनावी घमासान से क्यों होता जा रहा है दूर

Fri, 03 Feb 2017 01:35 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 03 Feb 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
it is becoming electoral fight mulayam name away
मुलायम
 70 के दशक के बाद इटावा की राजनीति में यह पहला मौका है जब मुलायम सिंह यादव का नाम चुनावी घमासान से दूर है। समाजवादी पार्टी की अभी तक जो सियासी लड़ाई मुलायम के इर्दगिर्द घूमती थी, उसका रुख इस बार अखिलेश बनाम शिवपाल के बीच झूल रहा है।  पहले चाहे कांग्रेस रही हो या बसपा या फिर भाजपा। सभी दलों के चुनावी समीकरण मुलायम सिंह यादव के सियासी गुणा भाग को देखकर ही बनते बिगड़ते रहे हैं। ताजा राजनैतिक घटनाक्रम के बाद यह स्थिति साफ हो गई है मुलायम सिंह यादव सपा के प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार करने मैदान में आ रहे हैं। इटावा में मुलायम सिंह के नाम पर एक बार फिर मतदाताओं का ध्रुवीकरण कर शिवपाल बनाम अखिलेश की जंग को काफी कद तक कंट्रोल करने की तैयारी है। 
विज्ञापन

 

जानें, मुलायम का नाम चुनावी घमासान से क्यों होता जा रहा है दूर

it is becoming electoral fight mulayam name away
मुलायम
सपा में डेमेज कंट्रोल के नाम पर मुलायम सिंह के नाम को आगे कर चुनावी हवा का रुख अपने पक्ष में मोड़ने की कोशिश शुरू हो गई है। यह सही है कि चार  दशक से भी अधिक समय से मुलायम सिंह के नाम पर लड़ा जाने वाला चुनाव इस बार बगैर इस नाम के आधा अधूरा प्रतीत हो रहा था। मुलायम सिंह यादव ने विधानसभा चुनाव में सपा कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार की हामी भर दी है। आने वाले समय में सपा इसका भरपूर राजनैतिक लाभ उठाने की कोशिश करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जानें, मुलायम का नाम चुनावी घमासान से क्यों होता जा रहा है दूर

it is becoming electoral fight mulayam name away
मुलायम

आजादी के बाद सिर्फ तीन शुरुआती चुनाव ही मुलायम सिंह यादव के राजनैतिक दखल से पहले हुए हैं। 1969 में मुलायम ने जसवंतनगर विधानसभा सीट से पहला चुनाव लड़ा था और अपने पहले ही चुनाव में उन्होंने क्षेत्र में धमाकेदार एंट्री की थी।  इसके बाद से चुनाव दर चुनाव न सिर्फ प्रदेश की राजनीति में कद बढ़ता गया बल्कि जिले की राजनीति के भी वह धुरी बन गए।1992 में समाजवादी पार्टी के गठन के बाद से जिले की राजनीति में वह टर्निंग प्वाइंट आया कि 1993 में हुए विधानसभा चुनाव में जिले की सभी चारों सीटों जसवंतनगर, इटावा, भरथना और तत्कालीन लखना सुरक्षित सीट पर सपा का परचम फहरा।
विज्ञापन

जानें, मुलायम का नाम चुनावी घमासान से क्यों होता जा रहा है दूर

it is becoming electoral fight mulayam name away
मुलायम

सपा को मिली इन जीतों से मुलायम सिंह यादव जिले की राजनीति के केंद्र बिंदु बनते गए। सदर सीट पर कभी जिस कांग्रेस का दबदबा रहा था। वह भी हाशिये पर सिमटती गई। जिले में मुलायम सिंह यादव के नाम पर चुनाव समीकरण फिट होते रहे। मगर इस बार सपा के अंदर मचे सियासी घमासान के चलते मुलायम सिंह यादव जिले की चुनावी बिसात से बाहर दिखे। उनके गृह जिले की सदर सीट से जहां अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने कुलदीप गुप्ता संटू को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है तो पूरे प्रकरण से नाखुश चल रहे शिवपाल सिंह यादव का आशीर्वाद लेकर मुलायम के लोग में शामिल आशीष राजपूत ने भी इसी सीट से लोकदल से पर्चा भरकर सपा की अंदरूनी खींचतान को जाहिर किया है।

जानें, मुलायम का नाम चुनावी घमासान से क्यों होता जा रहा है दूर

it is becoming electoral fight mulayam name away
मुलायम
अब मुलायम सिंह यादव के चुनाव प्रचार में आने से एक बार फिर राजनीति की धुरी मुलायम सिंह यादव के इर्द गिर्द घूमती नजर आएगी। उनके सामने आने से सपा में चल रही अंदरूनी उठापटक पर भी काफी हद तक अंकुश लग सकेगा। ग्राम प्रधान अकबरपुर राधाकृष्ण शाक्य, पूर्व प्रधान चौबिया अशोक यादव का कहना है कि  मुलायम सिंह यादव देश के बहुत बडे़ नेता हैं। उनका इटावा ही नहीं पूरे देश में सम्मान है। हम सबके लिए यह गौरव की बात है कि  उनकी जन्मभूमि इटावा है। उनके आदेश से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। उनके चुनाव प्रचार में आने से सपा मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed