फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IT company shares plunge, city investors suffer loss of Rs 2,000 crore

Kanpur News: औंधे मुंह गिरे आईटी कंपनियों के शेयर, शहर के निवेशकों को दो हजार करोड़ का झटका

Sun, 15 Feb 2026 02:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
IT company shares plunge, city investors suffer loss of Rs 2,000 crore
कानपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर बढ़ती वैश्विक चिंताओं ने भारतीय आईटी सेक्टर को झकझोर दिया है। आईटी कंपनियों के शेयरों में तेज बिकवाली के कारण सिर्फ दो कारोबारी सत्रों (12 और 13 फरवरी) में सेंसेक्स 1,600 अंकों से ज्यादा टूट चुका है। इस गिरावट से कानपुर के निवेशकों के पोर्टफोलियो में करीब 2,000 करोड़ रुपये की कमी का अनुमान है। अमेरिकी टेक शेयरों में गिरावट और एआई को लेकर अनिश्चितता का सीधा असर भारतीय कंपनियों पर पड़ा है। गिरावट की शुरुआत चार फरवरी को हुई जब अमेरिकी एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने अपना नया एडवांस टूल लॉन्च किया जिसे बाजार में एंथ्रोपिक शॉक कहा जा रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि यह टूल कानूनी, सेल्स और डेटा एनालिसिस जैसे कार्य खुद कर सकता है जिससे पारंपरिक आउटसोर्सिंग मॉडल पर दबाव बढ़ सकता है। आशंका है कि आने वाले समय में एजेंटिक एआई कार्यप्रवाह (वर्कफ्लो) को पूरी तरह स्वचालित कर सकता है जिससे आईटी कंपनियों की आय में 30–40 प्रतिशत तक गिरावट की संभावना बन सकती है। शेयर मामलों के जानकार और केश्री ब्रोकिंग के सह संस्थापक राजीव सिंह ने बताया कि मौजूदा दौर उथल-पुथल वाला जरूर है लेकिन घबराकर शेयर बेचना समझदारी नहीं होगी। लंबी अवधि के निवेशकों को जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए। जब तक किसी बड़ी भारतीय आईटी कंपनी को एआई-इंटीग्रेटेड बड़ा कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिलता तब तक सेक्टर में नकारात्मक रुझान बना रह सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed