फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ishita selected for IPS, achieved 154th rank

UPSC Result: हरदोई की इशिता ने 22 साल की उम्र में पास की यूपीएससी परीक्षा, हासिल की 154वीं रैंक

Tue, 16 Apr 2024 05:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 16 Apr 2024 05:12 PM IST
सार

हरदोई के प्रतिष्ठित चिकित्सक दंपती डॉ. आरपी गुप्ता और डॉ. अंजू गुप्ता की बेटी इशिता गुप्ता ने यूपीएससी की परीक्षा में 154 वीं रैंक हासिल की है।

विज्ञापन
Ishita selected for IPS, achieved 154th rank
इशिता गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपीएससी के मंगलवार को घोषित परीक्षा परिणाम में हरदाेई की इशिता गुप्ता ने महज 22 साल की उम्र में दूसरे प्रयास में ही सफलता हासिल कर ली है। उन्हें 154वीं रैंक मिली है और इस लिहाज से उन्हें आईपीएस मिलना तय है। परीक्षा परिणाम की जानकारी होते ही सोशल मीडिया से लेकर उनके घर तक पहुंचकर बधाई देने वालों की कतार लग गई।

विज्ञापन


शहर के चिकित्सक दंपती डॉ. आरपी गुप्ता और डॉ. अंजू गुप्ता की पुत्री इशिता गुप्ता ने हाईस्कूल की पढ़ाई शहर के ही सेंट जेवियर्स स्कूल से की है। 10वीं में उन्हें 10सीजीपीए मिला था, जबकि 12वीं की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली के बसंतकुंज में स्थित डीपीएस से पूरी की। तब उन्हें 96 फीसदी अंक मिले थे। स्नातक की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ गर्ल्स कॉलेज से अर्थशास्त्र विषय से पूरी की है।
विज्ञापन


उन्होंने परास्नातक नहीं किया है बल्कि स्नातक की पढ़ाई के बाद ही वह यूपीएससी की तैयारी में लग गई थीं। पहले प्रयास में वह प्री में तो पास हो गई थीं, लेकिन आगे सफलता नहीं मिली थी। दूसरे प्रयास में ही उन्हें सफलता मिल गई है। इशिता ने बताया कि उन्होंने हरदोई में नघेटा रोड स्थित घर पर ही रहकर ऑनलाइन काेचिंग की और लगभग 10 घंटे रोज स्वाध्याय किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद की ईमानदारी जरूरी : इशिता
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इशिता गुप्ता ने कहा कि लक्ष्य के प्रति खुद से ईमानदारी होना जरूरी है। अपनी मेहनत अपने लक्ष्य के हिसाब से करें। मेहनत के साथ साथ खुद के प्रति हर हाल में ईमानदार रहें। उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि जो लोग शुरूआत की पढ़ाई में मेधावी नहीं रहते वह आगे प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफल न हों। लगन मेहनत और ईमानदारी से परिणाम हमेशा पक्ष में ही आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed