{"_id":"69766b9992648a048b0e713c","slug":"iron-shuttering-is-being-installed-around-the-collapsed-drains-in-brahmanagar-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1406661-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ब्रह्मनगर में धंसे डॉट नालों के आसपास लगाई जा रही लोहे की शटरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ब्रह्मनगर में धंसे डॉट नालों के आसपास लगाई जा रही लोहे की शटरिंग
विज्ञापन
सड़क पर लगाई जा रही शटरिंग।
- फोटो : संवाद
कानपुर। अशोकनगर, ब्रह्मनगर में दो डॉट नाले धंसने से मकानों को बचाव के लिए रविवार को नगर निगम ने लोहे की शटरिंग लगवाना शुरू किया। सोमवार को यह कार्य पूरा करने के बाद धंसे डॉट नाले में लोहे के पाइप बिछाए जाएंगे और उनके दोनों तरफ मैनहोल भी बनेंगे।
ब्रह्मनगर से ईदगाह रोड पर अशोकनगर स्थित मकान नंबर 111/1 के सामने चार दिन पहले अंग्रेजों के जमाने के दो डॉट नाले धंस गए थे। इससे आसपास के कई मकानों के ढहने का खतरा मंडराने लगा था। नगर निगम ने मकानों को सुरक्षित करने के उद्देश्य से धंसे नालों के आसपास 24 जनवरी को लोहे के गर्डर लगाए। रविवार को उनमें लोहे की चद्दरें बेल्ड करते हुए शटरिंग बनाना शुरू किया। बताया कि यह कार्य 26 जनवरी को पूरा हो जाएगा। इसके बाद क्षतिग्रस्त डॉट नाले में लोहे के पाइप बिछाए जाएंगे। इन पाइपों के दोनों सिरों पर मैनहोल का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे भविष्य में नाले के रखरखाव और सफाई में आसानी हो सके।
नगर निगम जोन-4 की जोनल अभियंता मीनाक्षी अग्रवाल ने बताया है कि इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के निवासियों से अपील की है कि वे धंसे हुए गड्ढे के आसपास भीड़ न लगाएं।