फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Iron Mandi police station behind the blast , two killed

लोहा मंडी पुलिस चौकी के पीछे विस्फोट, दो की मौत

Tue, 16 Jun 2015 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Tue, 16 Jun 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
Iron Mandi police station behind the blast , two killed
बादशाहीनाका में लोहा मंडी पुलिस चौकी के पीछे सोमवार सुबह हुए दो रहस्यमय विस्फोटों से दो लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। तीन मकान ढह गए, दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए। धमाके इतने तेज थे कि आसपास के कई मकानों के शीशे टूट गए। दीवारों में दरारें पड़ गईं।
विज्ञापन


पुलिस व प्रशासनिक अफसर, फायर ब्रिगेड और नगर निगम कर्मी पहुंचे। मलबा हटाया गया। बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वायड ने छानबीन की लेकिन विस्फोट की वजह साफ नहीं हो सकी। पहले गैस सिलेंडर धमाका बताया गया लेकिन सिलेंडर के अवशेष न मिलने से यह वजह नहीं मानी गई।
विज्ञापन


पुलिस चौकी के पीछे रहने वाले मोहम्मद सीस ने बताया कि वह सुबह घर में खाना खा रहे थे। करीब नौ बजे अचानक तेज धमाका हुआ। यह इतना तेज था कि पूरा मकान हिल गया। कुछ समझ पाते कि फिर दूसरा जोरदार धमाका हुआ। इससे उनके साथ पड़ोसी कमर इकबाल उर्फ बेरा व अबरार का दोमंजिला मकान ढह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विस्फोट इतना तेज था कि गली के दूसरी तरफ लगभग 10 मीटर दूर स्थित मुमताज के मकान की बाउंड्री टूट गई। खिड़की व शीशे उखड़ गए। जुनैद कुरैशी समेत कई और लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए। मोहम्मद सीस (28), उनकी पत्नी रेश्मा (22), मां तैय्यबा (55) अनवार अहमद की बेटी हिबा (साढ़े तीन साल), कमर इकबाल की पत्नी अकीला बानो, विवाहित बेटी सुमैरा अंजुम (35), अबरार का बेटा इश्तिखार (7) और इरशाद का बेटा दिलशाद अहमद (28) मलबे में दब गए। लोगों की चीख-पुकार से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

कुली बाजार व आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। कंट्रोल रूम के जरिए पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इलाकाई लोग भी बचाव कार्य में जुट गए। लोगों ने मलबे में दबे लोगों को एक-एक कर बाहर निकाला और उर्सला अस्पताल भेजा। वहां दौरान हिबा व सुमैरा अंजुम की मौत हो गई जबकि अन्य घायलों को हैलट रेफर कर दिया गया। इनमें इश्तिखार समेत दो लोगों की हालत नाजुक बताई गई है।

एडीएम सिटी अविनाश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट बृज बिहारी, सीओ अनवरगंज राजेंद्रधर द्विवेदी, कोतवाली सीओ जितेंद्र श्रीवास्तव, कलक्टरगंज सीओ ममता कुरील समेत कई थानों का फोर्स पहुंचा।
बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल का निरीक्षण किया लेकिन विस्फोट किस चीज का है इसका पता नहीं चल सका। शाम तक फायर बिग्रेड और नगर निगम की टीम मलबा हटाती रही।


एडीएम सिटी अविनाश सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट ब्रज बिहारी को घटना की मजिस्ट्रेटी जांच की जिम्मेदारी दी गई है। उनके सहयोग के लिए सीओ कलक्टरगंज को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक विस्फोट का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हर बिंदु पर जांच कराई जा रही है। मंगलवार को भी घटनास्थल पर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed