फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Irfan Solankis letter changed the address in Dr. Rizwan Mohammads Aadhaar Card

Fake Aadhar Card: इरफान सोलंकी के लेटर से आधार में बदला था पता, डॉ. रिजवान ने बनवाए थे अन्य दस्तावेज

Tue, 13 Dec 2022 09:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 13 Dec 2022 09:28 AM IST
सार

बांग्लादेशी डॉ. रिजवान मोहम्मद के लैपटॉप और कंप्यूटर में कई संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं। वहीं, विधायक और पार्षद की भूमिका संदिग्ध मिली है। बता दें कि पुलिस उन दस्तावेजों को साक्ष्य के तौर पर कोर्ट में पेश करेगी।
 

विज्ञापन
Irfan Solankis letter changed the address in Dr. Rizwan Mohammads Aadhaar Card
bangladeshi citizen case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि सपा विधायक इरफान सोलंकी ने जो प्रमाण पत्र बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान को भारतीय होने का दिया था, उसका प्रयोग उसने आधार कार्ड को अपडेट करने में किया था। 21 नवंबर 2021 को आधार में उसका और उसकी पत्नी का पता बदला गया था।

विज्ञापन

दोनों ने अपना नया पता इंपीरियल रेजीडेंस दर्ज कराया है। अपडेट हुए आधार कार्ड की स्क्रीन शॉट मिल गई है। वहीं परेड वार्ड से पार्षद मन्नू रहमान द्वारा इनका निवास प्रमाणपत्र जारी किया गया था, जो मूलगंज का था। पुलिस उन दस्तावेजों को साक्ष्य के तौर पर कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस यह भी खंगाल रही है कि सपा विधायक, पार्षद के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों ने तो कहीं इसी तरह किसी बांग्लादेशी का प्रमाणपत्र तो जारी नहीं किया है। नए पते पर बने आधार के जरिये ही डॉ. रिजवान ने पैन कार्ड, पासपोर्ट, बैंक अकाउंट हासिल कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया इकाइयों की जांच पर सवाल
दो साल पहले शासन ने संदिग्ध बांग्लादेशियों को लेकर जांच कर रिपोर्ट देने के लिए स्थानीय खुफिया इकाइयों से कहा गया था। तब दो महीने की जांच के बाद इकाइयों ने लिखकर दिया था कि शहर में कोई भी संदिग्ध बांग्लादेशी या रोहिंग्या नहीं रह रहा है। अब बांग्लादेशी नागरिक पकड़े जाने के बाद खुफिया जांच सवालों के घेरे में है।

भारतीय नागरिकता पाने के लिए विधायक का लिया सहारा
सूत्रों के अनुसार बांग्लादेशी नागरिक ने भारतीय नागरिकता हासिल करने के लिए सपा विधायक इरफान सोलंकी और पार्षद मन्नू का सहारा लिया था। दोनों से प्रमाणपत्र जारी करा सबसे पहले यहां का निवास प्रमाण पत्र बनवा लिया। इसके  बाद उन प्रमाणपत्रों के जरिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट हासिल कर लिया।

पुलिस के पास नहीं हैं इन सवालों के जवाब

  • रिजवान आखिर फर्जी दस्तावेज बनाकर भारत में बसने क्यों आया?
  • भारतीय नागरिकता लेने के बाद उसकी मंशा क्या थी?
  • फर्जी दस्तावेज बनाने में किसी भूमिका रही?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed