फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Irfan Solanki episode: 12 identified in arson

इरफान सोलंकी प्रकरण: आगजनी में 12 की शिनाख्त, गिरफ्तारी की लटकी तलवार

Sat, 10 Dec 2022 09:00 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 10 Dec 2022 09:00 AM IST
सार

आठ नवंबर को जाजमऊ थाने में नजीर फातिमा ने इरफान व रिजवान पर एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप था कि उनके प्लॉट में बनी झोपड़ी में आरोपियों ने आग लगा दी थी। नजीर के बेटे ने पुलिस को बताया था कि इरफान व रिजवान के साथ करीब 55 लोग मौजूद थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार चश्मदीदों के बयानों के आधार पर 12 अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं।

विज्ञापन
Irfan Solanki episode: 12 identified in arson
इरफान सोलंकी - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा विधायक इरफान सोलंकी व उनके भाई रिजवान पर पुलिस लगातार शिकंजा कसती जा रही है। आगजनी के केस में पुलिस की विवेचना में 12 अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस उनके खिलाफ साक्ष्य एकत्रित कर रही है। तस्दीक के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इनमें शहर के कई चर्चित लोग शामिल हैं। दावा है कि आगजनी के वक्त यह लोग भी वहां मौजूद थे। आठ नवंबर को जाजमऊ थाने में नजीर फातिमा ने इरफान व रिजवान पर एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप था कि उनके प्लॉट में बनी झोपड़ी में आरोपियों ने आग लगा दी थी।
विज्ञापन


नजीर के बेटे ने पुलिस को बताया था कि इरफान व रिजवान के साथ करीब 55 लोग मौजूद थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार चश्मदीदों के बयानों के आधार पर 12 अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस इन सब के बारे में पता लगा रही है। साक्ष्य संकलन के बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायालय में वैज्ञानिक साक्ष्य प्रस्तुत करेंगे जेसीपी
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि विवेचना के क्रम में जितनी भी गिरफ्तारियां की जानी चाहिए थीं, वो की गई हैं, सारे वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। वह न्यायालय के समक्ष सारे वैज्ञानिक साक्ष्य और दस्तावेज प्रस्तुत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed