फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Irfan Solanki Case, SP MLAs rifle and pistol license canceled, 18 criminal cases registered against him

Irfan Solanki Case: सपा विधायक की राइफल और पिस्टल का लाइसेंस निरस्त, इरफान पर दर्ज हैं 18 आपराधिक मामले

Sat, 02 Dec 2023 09:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 02 Dec 2023 09:49 AM IST
सार

Kanpur News: डीएम के अनुसार विधायक की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसके चलते उनके लाइसेंस निरस्त करने का फैसला लिया गया। डीएम विशाख जी. के अनुसार सपा विधायक का लाइसेंस निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
Irfan Solanki Case, SP MLAs rifle and pistol license canceled, 18 criminal cases registered against him
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महराजगंज जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी के राइफल और पिस्टल के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। शुक्रवार को डीएम कोर्ट में सुनवाई के बाद यह फैसला लिया गया। उनकी पत्नी नसीम सोलंकी चार माह पहले ही अपनी राइफल जाजमऊ थाने में सरेंडर कर चुकी हैं।

विज्ञापन

सपा विधायक पर जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी निवासी नजीर फातिमा के घर आगजनी, फर्जी आधार कार्ड से हवाई यात्रा करने, बांग्लादेशी नागरिक को नागरिकता दिलाने समेत 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनकी सुनवाई एमपीएमएलए कोर्ट में चल रही है।
विज्ञापन

सपा विधायक का लाइसेंस निरस्त करने के लिए जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी की ओर से डीएम को रिपोर्ट भेजी गई थी। इसमें सपा विधायक के खिलाफ दर्ज मुकदमों का जिक्र किया गया। पुलिस की ओर से डीएम को भेजी गई रिपोर्ट में सपा विधायक को अपराधी बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइसेंस निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया
पुलिस का दावा है कि विधायक शस्त्र लाइसेंस के दम पर मारपीट, झगड़ा-फसाद, आगजनी, रंगदारी, हत्या का प्रयास व जमीनों पर अवैध कब्जा करते हैं। इसके बाद डीएम ने विधायक को नोटिस भेजकर जवाब मांगा था। डीएम के अनुसार विधायक की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसके चलते उनके लाइसेंस निरस्त करने का फैसला लिया गया। डीएम विशाख जी. के अनुसार सपा विधायक का लाइसेंस निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया गया है।

परिवार के कई सदस्यों के पास लाइसेंसी शस्त्र
सपा विधायक इरफान सोलंकी के परिवार में लगभग सभी के पास लाइसेंसी शस्त्र हैं। विधायक के चाचा इस्लाम के पास एक रिवाल्वर और डबल बैरल बंदूक का लाइसेंस है। साथ ही इनकी पत्नी, मां, भाई इमरान और फरहान के पास भी लाइसेंसी शस्त्र हैं। भाई अरशद और इमरान के पास एक-एक लाइसेंसी पिस्टल है। जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी का कहना है कि परिवार के जिस सदस्य का आपराधिक इतिहास होगा उसका लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed